फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब डॉ. नीतू सिंह सपा प्रत्याशी, हटाए गए दीपक चौधरी

Thu, 24 Dec 2015 02:10 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दीपक चौधरी की जगह अब डॉ. नीतू सिंह समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी होंगी। कुछ दिनों पहले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू के पुत्र दीपक चौधरी को अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी बनाया गया था। इस बात की पुष्टि सपा के जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने की है और कहा है कि इस संबंध में मुख्यमंत्री के यहां से फैक्स आ चुका है। 
विज्ञापन

माना जा रहा है कि 15 दिसंबर को हरदुआगंज तापीय परियोजना परिसर में नई इकाई का शिलान्यास करने आए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष दीपक चौधरी के आपराधिक पृष्ठभूमि का मामला उठाया गया था, जिसके चलते सपा नेतृत्व को यह फैसला लेना पड़ा। हालांकि पार्टी नेता इसे केवल चुनाव के चलते समीकरण और रणनीति का हिस्सा बता रहे हैं। 
सपा के जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि बुधवार को सुबह मुख्यमंत्री के यहां से फैक्स आ गया है। इसमें छर्रा विधानसभा क्षेत्र से विधायक ठा. राकेश सिंह की पत्नी डॉ.नीतू सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया गया है। यह पार्टी का नीतिगत फैसला है और चुनाव से जुड़ी रणनीति के तहत लिया गया है। 
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो जिम्मेदारी दी है उसको सभी वरिष्ठ सहयोगियों, विधायकों और पदाधिकारियों के साथ मिल कर पूरा किया जाएगा। पूरे पार्टी संगठन और सभी नेताओं के निर्देश पर चुनाव जीतना ही एक मात्र लक्ष्य है। इसके बाद विकास कार्यों पर प्राथमिकता होगी। -डा. नीतू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी सपा
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें