एएमयू डॉ फ्रांक इस्लाम सम्बोधित करते हुए ।
- फोटो : CITY OFFICE
एएमयू के पूर्व छात्र एवं उद्यमी डॉ. फ्रैंक इस्लाम ने मॉस कम्यूनिकेशन विभाग में नवनिर्मित फ्रैंक एंड डेबी इस्लाम ऑडिटोरियम एवं बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग में इंटरप्रिन्योरशिप सेंटर का उद्घाटन किया। आडिटोरियम डॉ. इस्लाम के 1 करोड़ रुपये के दान से निर्मित है। जबकि 14 करोड़ रुपये के दान से मैनेजमेंट कांपलेक्स कुछ साल पहले बना था।
डॉ. इस्लाम ने कहा कि एएमयू ने ही उन्हें प्रशिक्षित किया है तथा ऐसे मूल्य सिखाए जिनसे उन्हें जीवन में सफलता प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि फर्जी तथा सच्चा समाचार किसी लोकतंत्र में बड़ा अंतर पैदा कर सकता है। वास्तविक समाचार समस्याओं के समाधान, समाज के निर्माण आदि की प्राप्ति में सहायक सिद्ध होती है। जबकि झूठा समाचार मतभेद को हवा देता है। इस मौके पर कई पत्रकारों को सम्मानित किया गया। कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है।
पत्रकारिता के कई संस्थान हैं जो पत्रकारिता के मूल्यों से समझौता किए बगैर साहस तथा ईमानदारी के साथ समाचार लिख रहे हैं। बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग में डॉ. फ्रैंक इस्लाम ने कहा कि इंटरप्रन्योर लीडरों के लिए अवसर पहले से कहीं ज्यादा हैं। भारत में नए कारोबार तथा स्टार्टअप अमरीका के मुकाबले दो गुने हैं। स्टार्टअप इंडिया, मेकिंग इंडिया तथा स्किल इंडिया जैसे कार्य नए कारोबार को प्रारंभ करने तथा विकसित करने में सहायक है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत एक बड़ी शक्ति बन रहा है।
इसलिए स्वास्थ्य की देखभाल, शिक्षा, जलवायु की सुरक्षा एवं आर्थिक विकास की प्राथमिक प्रासंगिकता है जो हमसे नये नजरियों एवं कल्पनाओं की मांग कर रहे हैं। कार्यक्रम के आरंभ में पूर्व छात्र अनस शम्सी के निधन पर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई।