आंबेडकर जयंती पर संबोधित करते राज्य मंत्री संदीप सिंह
- फोटो : samvad
थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र के गांव हरदोई में शनिवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद राजवीर सिंह और अतरौली विधायक व प्रदेश सरकार में मंत्री संदीप सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन समानता, न्याय और सामाजिक समरसता की प्रेरणा देता है। उनके विचार आज भी राष्ट्र निर्माण के मार्गदर्शक हैं। उन्होंने लोगों से बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. शेर सिंह ने की, जबकि संचालन हरि प्रकाश ने किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष भरत सिंह राजपूत, ब्लॉक प्रमुख उमेश यादव, कैलाश बघेल, प्रधान राजकुमार यादव, संजू यादव, अनिल कुमार, घमंडी सिंह यादव, अतुल भारद्वाज समेत कई लोग मौजूद रहे।