फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीओ के निलंबन को होगी हड़ताल

Thu, 18 Feb 2016 02:17 AM IST
अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसोसिएशन के संरक्षक शिशिर शर्मा व अध्यक्ष शोभा शर्मा ने बताया कि एक साल से संगठन कार्यकत्रियों की जनपद स्तरीय समस्याओं के समाधान की मांग कर रहा है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। चार महीने से मानदेय नही मिला है।  बीमा प्रमाण पत्र, कार्यकत्री के बच्चों को बजीफ ा नहीं दिया गया है। चुनाव ड्यूटी और इन्द्रधनुष का पैसा नहीं मिला। आंगनबाड़ी के उत्पीड़न के मामले में भी कार्रवाई नहीं हुई है। शोभा शर्मा ने बताया कि 18 फरवरी को जनपद की सैकड़ों कार्यकत्री डीपीओ के निलंबन की मांग पूरी कराने को विकास भवन पर बेमियादी धरने पर बैठेंगी।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकत्री- सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष शोभा शर्मा ने बताया कि आंदोलन को राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा, भारतीय मजदूर संघ, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, राज्य कर्मचारी महासंघ, उत्तर प्रदेश ग्रामीण सफ ाई कर्मचारी संघ, मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ, ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण आशा एसोसिएशन, नार्थ सेन्ट्रल रेलवे एम्प्लाइज संघ, अलीगढ़ नगर निगम कर्मचारी कल्याण संघ आदि कर्मचारी संगठनों व समाज सेवी संगठनों ने समर्थन दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें