फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज भर्ती

Fri, 20 Mar 2020 04:08 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच की गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रूस से लौटे एक व्यक्ति को पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका होने पर उन्हें भर्ती किया गया है। स्वाब का नमूना जांच के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


शहर के एक अपार्टमेंट में रहने वाले 43 वर्षीय व्यक्ति 10 मार्च को रूस से वापस लौटे हैं। बुखार एवं कफ होने पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया। उसके बाद उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। स्वाब का नमूना जांच के लिए भेजा जा रहा है।

दूसरे मरीज कासिमपुर पॉवर हाउस में तैनात हैं। वह कन्याकुमारी से लौटे हैं। खांसी व बुखार आदि होने पर उन्हें भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों का कहना है कि वह रूस घूमने गए थे। वहीं पिसावा क्षेत्र में एक युवती के बीमार होने की सूचना से खलबली मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत प्रशासन से कर दी थी। प्रशासनिक पहल पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी युवती से संपर्क कर जांच के लिए चंडौस लेकर आए। एसीएमओ डॉ. पीके शर्मा ने बताया कि बुखार का मामला था। युवती बाहर भी नहीं गई थी। जांच के बाद युवती को वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें