फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सुबह दाेगुना, शाम को तीन गुना किराया वसूल रहे ऑटो-ई-रिक्शा वाले, कर रहे मनमानी

Thu, 29 Jan 2026 01:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने बिना किसी सूचना के किराया 10 से बढ़ाकर 20 रुपये कर दिया है। शाम के वक्त यह किराया 30 रुपये तक हो जाता है।
विज्ञापन
गांधी पार्क चौराहे पर किराये को लेकर ऑटो चालक व सवारी में होती नोक-झोंक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के क्वार्सी और एटा चुंगी चाैराहे पर बन रहे फ्लाईओवर और अन्य सड़कों के निर्माण के चलते ऑटो और ई-रिक्शा संचालक सुबह दोगुना और शाम को तीन गुना किराया वसूल रहे हैं।

विज्ञापन


गांधीपार्क बस स्टैंड से क्वार्सी और एटा चुंगी चाैराहा जाने वाले यात्रियों को दोगुना किराया देना पड़ रहा है। ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने बिना किसी सूचना के किराया 10 से बढ़ाकर 20 रुपये कर दिया है। शाम के वक्त यह किराया 30 रुपये तक हो जाता है। नुमाइश जाने वालों को भी दोगुना किराया देना पड़ा रहा है। जिससे यात्रियों और ऑटो व ई-रिक्शा चालकों के बीच नोकझोंक हो रही है।

निजी वाहनों में किराये का निर्धारण मुख्यालय स्तर से होता है। अगर ऑटो और ई- रिक्शा चालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।-दीपक कुमार शाह, आरटीओ प्रशासन।


केस - एक
शहर के श्याम नगर के रहने वाले श्यामवीर शर्मा को गांधीपार्क बस स्टैंड से किसी काम से क्वार्सी चाैराहा तक ऑटो से जाना था। चालक ने बैठने से पहले ही कह दिया कि किराया 20 रुपये लगेगा। श्यामवीर ने विरोध किया तो चालक ने उतर जाने को कह दिया। काफी देर तक नोकझोंक होती रही।

विज्ञापन

केस - दो
दुबे का पड़ाव निवासी अंकित कुमार किसी काम से क्वार्सी चाैराहे पर आए थे। आने व जाने में ऑटो व ई- रिक्शा चालक ने किराये के रूप में 10 की बजाये 20 रुपये की मांग की। नोकझोंक के बाद अंकित को घर जाने में देरी हो रही थी तो वह ऑटो में बैठ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें