फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : जिले में आज से घर-घर जाकर होगी हर सदस्य की स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस से फैली महामारी को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने अब जनपद के हर घर में टीम भेजकर परिवार के सदस्यों की जांच व स्कैनिंग का मसौदा तैयार किया है। राजस्व, पुलिस, आशा, एएनएम, विकास, शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम को इस काम में लगाया गया है। तहसीलों में एसडीएम टीम इंचार्ज होंगे। वहीं, शहर में एडीएम सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट, एसीएम इस व्यवस्था को अपने-अपने क्षेत्र में संभालेंगे। रविवार से ये टीमें मैदान में उतरेंगी। जिले के हर एक व्यक्ति की स्कैनिंग कराना अनिवार्य होगा। अगर स्कैनिंग के दौरान किसी में खांसी, जुकाम या बुखार के लक्षण पाए जाते हैं तो उसका सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने शनिवार को कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय में प्रतिदिन टीम-11 की बैठक के दौरान कार्यों की समीक्षा कर इस आदेश को जारी किया। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में कोरोना महामारी को फैलने से रोकना पहली प्राथमिकता है। इसको तभी अमल में लाया जा सकता है, जब सभी लोगों की स्कैनिंग हो जाए। इससे स्थिति साफ हो जाएगी। स्कैनिंग को जाने वाली टीम हर घर से यह भी पूछताछ करेगी कि कहीं कोई सदस्य किसी अन्य जिले, प्रदेश, देश से तो नहीं लौटा। बाहर से आने वालों के जितने भी मामले सामने आएंगे। उनको होम क्वारंटीन किया जाएगा। इस टीम के गठन का लक्ष्य सिर्फ लोगों को कोरोना के प्रति बचाव को जागरूक, उनकी स्कैनिंग, डाटा एकत्रित करने का है।
जिले की जनता से अपील है कि प्रशासन लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठा रहा है। इसमें प्रशासन और पुलिस का सहयोग करें। अगर, किसी व्यक्ति या परिवार द्वारा टीम के साथ अभद्रता या हमला करने की बात सामने आती है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें