मलखान सिंह जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें विवाहित जोड़े आकर रक्तदान कर सकते हैं। सीनियर लैब टेक्नीशियन यतेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली है कि हाथरस ब्लड बैंक में वेलेंटाइन डे पर कुछ दंपति आकर रक्तदान करते हैं। यहां भी इच्छुक दंपति आकर रक्तदान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है।