फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: गलियों में मनमानी कीमतों पर बिक रहे घरेलू सिलिंडर, किल्लत के बाबजूद दुकानों पर पहुंच रहे असानी से

Sun, 22 Mar 2026 10:47 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के गली-मोहल्लों में घरेलू गैस सिलिंडर मनमानी कीमतों पर बिक रहे हैं। जब व्यावसायिक सिलिंडरों की किल्लत है, तो हर छोटी-बड़ी दुकान पर ये नीले और लाल सिलिंडर पहुंच कैसे रहे हैं।
विज्ञापन
एलपीजी गैस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिले में रसोई गैस की कालाबाजारी का खेल प्रशासन के दावों को खुली चुनौती दे रहा है। एक तरफ जिलाधिकारी संजीव रंजन के निर्देशन में पूर्ति विभाग निरंतर सक्रियता और जीरो टॉलरेंस का दम भर रहा है, वहीं दूसरी ओर शहर की गलियों में घरेलू सिलिंडर 1500 से 2000 रुपये की मनमानी कीमतों पर बिक रहे हैं।

विज्ञापन


सवाल यह है कि जब व्यावसायिक सिलिंडरों की किल्लत है, तो हर छोटी-बड़ी दुकान पर ये नीले और लाल सिलिंडर पहुंच कैसे रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब तक गैस एजेंसियों के स्टॉक और वितरण प्रणाली का गहनता से ऑडिट नहीं होगा, तब तक यह कालाबाजारी नहीं रुकेगी।

दूसरी ओर, जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह का कहना है कि विभाग पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि होटल, रेस्टोरेंट और मैरिज होम की सघन मॉनिटरिंग की जा रही है। घरेलू सिलिंडर का व्यावसायिक उपयोग करने वालों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई होगी। गैस एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि रिफिल बुकिंग के बाद केवल अधिकृत हॉकरों के माध्यम से ही होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यावसायिक गैस की किल्लत से होटलों के चूल्हे ठंडे
कई दिनों से व्यावसायिक गैस की सप्लाई बंद होने के कारण शहर के नामचीन रेस्टोरेंट्स की कमर टूट गई है। होटल संचालक अब बिजली और कोयले जैसे महंगे विकल्पों पर निर्भर हैं। मजबूरी में कई आउटलेट्स ने केवल उन्हीं डिशेज को मेन्यू में रखा है, जो बिना गैस या कम आंच में तैयार हो सकें।

तो बंद होने की कगार पर पहुंच जाएंगे होटल
अलीगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के चेयरमैन पंकज धीरज और महामंत्री विवेक बगाई ने कहा कि यदि आपूर्ति जल्द बहाल नहीं हुई, तो कई होटल बंद होने की कगार पर पहुंच जाएंगे। उन्होंने जिलाधिकारी से इस संकट के समाधान और प्रदूषण रहित विकल्पों को बढ़ावा देने की मांग की है।

यहां पकड़े सिलिंडर
  • जीवनगढ़- यहां छापेमारी में 29 खाली सिलेंडर मिले। एक गैस एजेंसी की भूमिका संदिग्ध पाई गई।
  • रियाज नगर- एक हलवाई की दुकान से 11 सिलेंडर पकड़े गए और मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें