इंसान के मूत्राशय व गुर्दे में पथरी की समस्या आम बात है, लेकिन यही समस्या श्वान में भी देखी जा रही है। अलीगढ़ के पशु शल्य चिकित्सक डॉ विराम वार्ष्णेय ने एक श्वान की सर्जरी कर एक सेंटीमीटर से बड़ी पथरी निकाली।
आपका पालतू श्वान अचानक खाना-पीना छोड़ दे। सुस्त हो जाए। घर में लोगों से अलग बैठ जाए। उसके मूत्र से खून आने लगे तो समझ जाइए कि श्वान के गुर्दे में पथरी है। ऐसा ही एक मामला आया है, जब लासा एप्सो मादा श्वान के गुर्दे में पथरी के चलते उसके अंदर यह सब लक्षण नजर आने लगे थे। श्वान पालक वंशिका ने लासा को वरिष्ठ पशु शल्य चिकित्सक डॉ. विराम वार्ष्णेय के पास ले गई, जहां उसका ऑपरेशन हो गया है।
विज्ञापन
इंसान के मूत्राशय व गुर्दे में पथरी की समस्या आम बात है, लेकिन यही समस्या श्वान में भी देखी जा रही है। अलीगढ़ निवासी वंशिका के पास अपना लासा एप्सो मादा श्वान प्रजाति का एक श्वान है, जिसे पिछले तीन दिनों से मूत्र विसर्जन नहीं हो रहा था। उन्होंने उसे कई जगह दिखाया, पर कोई आराम नहीं मिला।
वह अपने श्वान को लेकर पशु शल्य चिकित्सक डॉ विराम वार्ष्णेय के क्लिनिक पर पहुंचीं। डॉ विराम वार्ष्णेय ने पहले एक्स-रे करवाया। जिससे पता लगा कि मूत्राशय में एक पथरी है। डॉ विराम वार्ष्णेय ने सिस्टोटॉमी सर्जरी से एक सेंटीमीटर से बड़ी पथरी को बाहर निकाल दिया। अगले दिन से ही श्वान को आराम मिलने लगा।
मूत्राशय में खनिजों के इकट्ठे होने से पथरी बन जाती है। पथरी से श्वान को दर्द, जलन और मूत्र विसर्जन में परेशानी होती है। ऐसी समस्या होने पर सतर्क हो जाना चाहिए। इलाज़ में अधिक विलंब करने से पेट के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।- डॉ विराम वार्ष्णेय, पशु शल्य चिकित्सक, अलीगढ़