फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: आज हड़ताल पर रहेंगे 80 डॉक्टर, बोले- 10 साल से मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की नहीं हो पाई पदोन्नति

Tue, 13 May 2025 10:32 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

डॉक्टरों का कहना है कि 10 साल से पदोन्नति नहीं हो पाई है, जबकि जामिया मिल्लिया इस्लामिया दिल्ली, दिल्ली यूनिवर्सिटी, बीएचयू में डॉक्टरों की पदोन्नति हो चुकी है।
विज्ञापन
एएमयू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के जेएन मेडिकल कॉलेज, डेंटल कॉलेज और तिब्बिया कॉलेज के 80 डॉक्टर 13 मई को पदोन्नति की मांग को लेकर हड़ताल पर रहेंगे। डॉक्टरों का कहना है कि 10 साल से पदोन्नति नहीं हो पाई है, जबकि जामिया मिल्लिया इस्लामिया दिल्ली, दिल्ली यूनिवर्सिटी, बीएचयू में डॉक्टरों की पदोन्नति हो चुकी है।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी से संबद्ध तीनों कॉलेज के 80 डॉक्टर कई वर्षों से डीएसीपी (डायनेमिक एश्योर्ड करियर प्रोग्रेसन) के कार्यान्वयन का इंतजार कर रहे हैं। पदोन्नति के लिए डॉक्टर कई बार कुलपति से लेकर यूजीसी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से गुहार भी लगा चुके हैं। 

जेएन मेडिकल कॉलेज के ग्लास हाउस डीन ऑफिस पर सुबह 11 बजे डॉक्टर हड़ताल पर बैठेंगे। हड़ताल से मेडिकल कॉलेज के छात्रों की पढ़ाई बाधित होगी। डॉक्टरों ने बताया कि यूजीसी ने डीएसीपी के तहत 2015 में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की पदोन्नति देने का फैसला लिया था। मांगें नहीं मानी गईं तो आगे की रणनीति तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें