फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: दीनदयाल अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर एवं स्टाफ को पीटा

Fri, 15 Oct 2021 01:08 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़

सार

मृतका के परिजनों द्वारा मारपीट किए जाने के बाद डॉक्टर और अन्य स्टाफ ने काम करना बंद कर दिया है। प्रशासन डॉक्टरों और मृतका के आक्रोशित परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहा है। दोनों तरफ से तहरीर दी जा रही है।
विज्ञापन
विवाहिता की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों को समझाते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में महिला की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक एवं वार्ड आया के साथ मारपीट की गई। घटना के बाद अस्पताल के डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। एसीएम अंजुम बी एवं सीओ श्वेताभ पांडे सहित बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई है।

विज्ञापन


अतरौली थाना क्षेत्र के मऊपुर निवासी विजय गुप्ता की पत्नी पिंकी (20) मायके आई हुई थीं। पिंकी के सिर में तेज दर्द था और उल्टी होने पर परिजन सुबह छह बजे उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। पिंकी के पति दिल्ली में काम करते हैं। इमरजेंसी में दिखाने के बाद पिंकी को वार्ड नंबर 46 के बेड नंबर 14 पर भर्ती कर दिया गया। उसे बोतल चढ़ाई जा रही थी। परिजनों का आरोप है कि पिंकी को देखने डॉक्टर नहीं पहुंचे। इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और थोड़ी देर बाद उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एसके सिंघल और वार्ड आया नीतू के साथ मारपीट की गई।

विज्ञापन

डॉ. सिंघल का कहना है कि उन्हें थप्पड़ मारा गया और उनके सिर को दीवार से टकराने की भी कोशिश की गई। अधिकारियों के पहुंचने पर वह किसी तरह वहां से बचकर निकल पाए। घटना की सूचना के बाद काफी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई है। एससीएम अंजुम बी और सीओ श्वेताभ पांडे मामले की जांच कर रहे हैं। अस्पताल के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

घटना के बाद दीनदयाल अस्पताल के डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने काम बंद कर दिया है। वार्ड में पहले से भर्ती मरीज वापस जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा डॉक्टरों और मृतका के आक्रोशित परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों तरफ से तहरीर दी जा रही है। महिला के परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। मृतका की मां कई बार बेहोश हो गई। मृतक का छह माह का बच्चा भी है। सीएमएस डॉक्टर अनुपम भास्कर का कहना है कि मरीज को बचाने का पूरा प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं बच पाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें