पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में कोरोना संक्रमित युवती से छेड़छाड़ का आरोपी डॉ. तुफैल अहमद को निलंबित कर दिया गया है।
सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि बुधवार को डॉ. तुफैल के निलंबन का आदेश आ गया है। 21 जुलाई की रात्रि एवं 22 जुलाई की सुबह में डॉक्टर ने युवती के साथ छेड़छाड़ किया था। युवती एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है और गाजियाबाद में रहती है। कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के कोविड-19 वार्ड में भर्ती हुई थी। युवती की शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज कर डॉक्टर को जेल भेज दिया गया था। उसके जेल जाने के बाद से ही उसके निलंबन की अटकलें लगाई जा रही है। बुधवार को निलंबन से संबंधित आदेश भी आ गया है।