फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर-स्टाफ नर्स भिड़े

Wed, 08 Aug 2018 02:10 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर-स्टाफ नर्स भिड़े - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
 जेएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर एवं स्टाफ नर्स के बीच भिड़ंत के बाद एक बार फिर हड़ताल जैसी नौबत आ गई है। वार्ड से डॉक्टर को निष्कासित करने की मांग को लेकर दर्जनों स्टॉफ नर्स अड़े हुए हैं। देर रात तक मेडिकल कॉलेज में नारेबाजी एवं हंगामा जारी है। स्टाफ नर्सों ने चेतावनी दी है कि डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वे लोग हड़ताल पर चले जाएंगे। 
विज्ञापन


मंगलवार को हड़ताल समाप्त होने के बाद जूनियर डॉक्टर काम पर लौट आए। मेडिकल कॉलेज के वार्ड नंबर 16 (पीडियाट्रिक) में तैनात स्टाफ नर्स आशिक अली एवं जेआर टू डॉ. तारिक के बीच भिड़ंत की सूचना के बाद हंगामा शुरू हो गया। स्टाफ नर्स का आरोप है कि डॉ. तारिक ने उनको मारा और बाल नाेंचे। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि मारपीट नहीं, बल्कि दोनों के बीच नोक-झोंक हुई थी।

इस घटना के बाद मेडिकल कॉलेज के तमाम स्टाफ नर्स एकजुट होकर डॉ. तारिक को वार्ड से निष्कासित करने की मांग करने लगे। नारेबाजी कर रहे कर्मियों ने वीसी को बुलाने की भी मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि यदि डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन


देर रात में वार्ड में एक-एक कर्मचारी छोड़ तमाम स्टाफ नर्स एमएस कार्यालय के पास डटे हुए हैं। मेडिकल कॉलेज के अधिकारी जांच के बाद किसी तरह की कार्रवाई की बात कह रहे हैं, जबकि कर्मचारी तुरंत कार्रवाई के पक्ष में हैं। कर्मचारी मो. हुसैन ने बताया कि आशिक अली, जावेद एवं सज्जाद बेग की बातचीत अधीक्षक प्रो. हॉरिस खान से चल रही है।

डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो स्टाफ नर्स हड़ताल पर जाने का निर्णय ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि आशिक अली पर पैर से वार किया गया और उनके बाल नोचे गए। आरडीए अध्यक्ष डॉ. अब्दुल्लाह आजमी का कहना है कि डॉ. तारिक के साथ कुछ गलत हुआ तो अंजाम ठीक नहीं होगा। उन्होंने स्टाफ नर्स के साथ मारपीट की घटना से इंकार किया और कहा कि सिर्फ नोकझोंक हुई थी। स्टाफ नर्स अंगुली दिखा रहा था। डॉ. तारिक ने अंगुली नीचे कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें