फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में डॉक्टर-स्टाफ की जगह पहुंचे चोर

Thu, 27 Jul 2017 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनाए गए सौ शैया के अस्पताल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उद्घाटन किए हुए दो माह होने जा रहे हैं। लेकिन इसमें अभी तक स्टाफ की तैनाती नहीं हुई है। बिना देखभाल के इसमें लगे सामान पर चोरों की नजरें टिक गई हैं। धीरे धीरे अस्पताल में लगा सामान गायब हो रहा है। 
विज्ञापन


बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के एई ने अस्पताल का निरीक्षण किया तो सामान गायब देख वह भी चौंक गए। यदि यही हाल रहा तो स्टाफ आने से पहले इस अस्पताल से लाखों रुपये का सामान गायब         हो जाएगा।

अतरौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 100 शैया का अस्पताल बनाया गया है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के एई राजीव त्रिपाठी अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां अस्पताल में लगे अग्निशमन संयंत्र से पानी फेंकने की नोजिल आदि काफी सामान गायब था।
विज्ञापन


जबकि अस्पताल का ताला भी बंद रहता है। कई जगह तो कांच तोड़कर चोरी की गई है। अस्पताल के बाहर पाइपों पर लगीं नोजिल आदि भी चोर खोल ले गए। कुछ पंखे भी गायब दिखे। यह सब देख निरीक्षण करने आई टीम भी चौंक गई कि आखिर ताला बंद होने के बाद चोरी कैसे हुई। इस बाबत रिपोर्ट तैयार कर उन्होंने सीएमओ को भेज दी है।

शासन को जा रही मरीज संख्या निल की रिपोर्ट
शासन हर माह अस्पतालों से मरीजों की संख्या के बाबत रिपोर्ट मांगता है। जिसमें मरीजों को दवा वितरण तक का हिसाब होता है। स्टाफ नहीं होने से 100 शैया के अस्पताल की रिपोर्ट हर माह निल लिखकर जा रही है फिर भी शासन से स्टाफ तैनात नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें