अलीगढ़ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी की बेटी ने अपने डॉक्टर पति पर नमाज पढ़ने से रोकने और फोन पर तीन तलाक देने की धमकी का आरोप लगाया है।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि उनका निकाह 28 नवंबर 2024 को सरकारी अस्पताल में तैनात डॉ. मोहम्मद अहमद के साथ हुआ था। शादी में पिता ने करीब 25 लाख रुपये खर्च किए थे।
ससुराल वाले अतिरिक्त पांच लाख रुपये के लिए दबाव बना रहे हैं। पीड़िता का आरोप है कि निकाह के बाद पति का व्यवहार पूरी तरह बदल गया। वह शराब और सिगरेट पीने का आदी है और विरोध करने पर मारपीट करता था।
पति और उसकी ननदें अक्सर उसकी लंबाई और रंग-रूप को लेकर ताने मारते थे तथा उसे गंवार और पिछड़ी बताकर जलील करते थे। शादी के महज दो महीने बाद ही विरोध करने पर पति ने उसे सरेराह थप्पड़ तक जड़ दिया था।
आरोप है कि पति ने डॉक्टरी की पढ़ाई का लोन चुकाने का झांसा देकर पीड़िता की पूरी ज्वेलरी अपने कब्जे में ले ली। उसके पिता पर दबाव डलवाकर उनकी गारंटी पर दो लाख रुपये का बैंक लोन भी ले लिया, जिसे बाद में चुकाने से साफ इनकार कर दिया। तबीयत खराब होने पर उसे डॉक्टर के पास ले जाने के बजाय घर में ही तड़पने के लिए छोड़ दिया जाता था।
16 जनवरी को ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया।पुलिस ने पति व अन्य ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ सर्वम सिंह के मुताबिक मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
मुस्कान हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। चैट से मुस्कान की हत्या के कारणों का खुलासा हुआ है। आरोपी प्रेमी ड्रग एडिक्ट है। उसके ऊपर आपराधिक मामला दर्ज है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।