फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की चपेट में आए डॉक्टर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के जेएन मेडिकल कॉलेज में डिपार्टमेंट ऑफ मेडिसिन के चेयरमैन प्रोफेसर शादाब अहमद खान का कोरोना वायरस संक्रमण के चलते निधन हो गया। वह 58 वर्ष के थे।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी ने बताया कि पिछले दिनों संक्रमण की चपेट में आने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
उनका सघन चिकित्सा कक्ष इकाई में उपचार चल रहा था। लगातार मरीजों के लिए चिकित्सा कार्य करते हुए डॉक्टर शादाब खान भी संक्रमण की चपेट में आ गए थे। शादाब अहमद खान ने पिछले वर्ष भी कोरोना वायरस संक्रमण से ग्रस्त मरीजों की चिकित्सा के लिए निरंतर कार्य किया था।
विज्ञापन

प्रोफेसर शादाब अहमद खान ने जेएन मेडिकल कॉलेज से 1986 में एमडी किया था। इसके बाद वह 1990 में जेएन मेडिकल कॉलेज में नियुक्त हुए थे। सन 2000 के बाद प्रोफेसर शादाब अहमद खान कुछ दिनों के लिए कुवैत गए और वहां अंतरराष्ट्रीय चिकित्सकों के साथ कार्य किया।
उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय सेमिनार और कार्यक्रमों में जेएन मेडिकल कॉलेज का प्रतिनिधित्व किया। उनके निधन पर कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी सहित अन्य शिक्षकों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें