फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातृभूमि के लिए निभाएं फर्ज, गांव करेगा फख्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों में विकास के लिए प्रदेश सरकार ने मातृभूमि योजना शुरू की है। इस योजना के तहत देश-विदेश में रहना वाला कोई भी व्यक्ति अपने गांव में विकास कार्य करा सकता है। प्रदेश सरकार विकास कार्य की कुल लागत का 40 प्रतिशत, जबकि संबंधित व्यक्ति या संस्था को 60 प्रतिशत राशि खर्च करनी पड़ेगी। इस संबंध में पंचायत सहायकों को पत्र जारी कर दिए गए हैं। खास बात यह है कि संबंधित व्यक्ति के परिजनों के नाम पर उस कार्य का नाम रखा जा सकता है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि जिले के 12 ब्लॉक में 867 ग्राम पंचायतें हैं। प्रदेश सरकार ने ग्राम पंचायतों के विकास में जन भागीदारी बढ़ाने के लिए मातृभूमि योजना शुरू की है ताकि गांवों से लोगों का जुड़ाव हो। योजना के तहत कोई भी व्यक्ति सरकार के साथ मिलकर गांव में विकास कार्य करा सकेगा। इस संबंध में सर्वे कराया जा रहा है कि कितने लोग या संस्थाएं विकास कार्य कराने की इच्छुक हैं। देश-विदेश में रहने वाले लोगों का भी ब्योरा जुटाया जा रहा है।
करा सकते हैं ये कार्य
मातृभूमि योजना में प्राइमरी स्कूल, इंटर कॉलेज में कक्षाओं का निर्माण, स्मार्ट क्लासेज की स्थापना, सामुदायिक भवन, बरातघर, प्राथमिक एवं उप चिकित्सा केंद्र का निर्माण, साज-सज्जा, आंगनबाड़ी केंद्र, पुस्तकालय, ऑडिटोरियम, ओपन जिम, व्यायामशाला, सीसीटीवी कैमरे, सर्विलांस सिस्टम, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, अंत्येष्टि स्थल, ड्रेनेज सिस्टम, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की स्थापना, तालाब का सौंदर्यीकरण, जल संरक्षण का कार्य, यात्री शेड का निर्माण, सोलर एनर्जी प्लांट, स्ट्रीट लाइट, पानी की व्यवस्था, एलईडी लाइट, दुग्ध संग्रह केंद्र, मिल्क कूलर, समितियों का विकास और चारागाह का विकास करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें