फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि न होने का बहाना न बनाएं खंड विकास अधिकारी : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक शौचालय निर्माण में भूमि उपलब्ध न होने का हवाला देकर निर्माण से बच रहे एडीओ और बीडीओ को डीएम ने कड़ी फटकार लगाई है। स्पष्ट कहा है कि बहानेबाजी नहीं चलेगी। संबंधित एसडीएम से समन्वय बनाकर भूमि की व्यवस्था करें और जल्द से जल्द शौचालय का निर्माण करा लें। अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम चंद्रभूषण सिंह कलक्ट्रेट सभागार में सामुदायिक शौचालय निर्माण की समीक्षा कर रहे थे। डीएम ने शौचालय निर्माण का कार्य 14 सितंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने सीडीओ को खराब प्रगति वाले खंड विकास अधिकारियों की नियमित समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाने को कहा है। कई बीडीओ एवं एडीओ द्वारा गांवों में शौचालय निर्माण के लिये भूमि का चिन्हांकन न होने की बात पर डीएम ने बीडीओ को निर्देशित किया कि संबंधित एसडीएम से समन्वय करते हुए भूमि का चिन्हांकन कराएं। उन्होंने ग्रामों में भूमि के न होने के बहाने को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि स्वच्छता मिशन केंद्र एवं प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। इसलिए शौचालय निर्माण में किसी प्रकार का बहाना एवं लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
सीडीओ अनुनय झा ने बताया कि 78 ग्राम पंचायतों में 714 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण पूर्ण हो गया है तथा 131 शौचालय निर्माणाधीन हैं। चंडौस, जवां, खैर एवं लोधा में सामुदायिक शौचालयों का कार्य पूर्ण हो गया है। उन्होंने सभी बीडीओ एवं एडीओ को निर्देशित किया है कि पूर्ण हुए कार्यों की फोटो भेजी जाए एवं जहां कार्य शुरू नहीं हुआ है या प्रगति पर है। अधिकारी व्यक्तिगत रुचि एवं तत्परता से कार्यों को पूर्ण कराएं। बैठक में एसडीएम, बीडीओ, एडीओ एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें