फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोक है पर टोक नहीं : हर हाथ में पॉलिथीन...कैसे हो शहर क्लीन

Tue, 10 Jul 2018 01:31 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
रोक है पर टोक नहीं : हर हाथ में पॉलिथीन...कैसे हो शहर क्लीन - फोटो : Dig Vishal
विज्ञापन
 शहर की सफाई व्यवस्था में बाधा बन रही पॉलिथीन फिर चर्चा में है। शहर के नाले साफ नहीं हो सके हैं। हालात ये हैं कि कागज और कपड़े के थैलों का ज्यादा चलन न होने के कारण अधिकांश दुकानदार ग्राहकों को पॉलिथीन में ही सामान दे रहे हैं। अब प्रदेश की योगी सरकार आगामी 15 जुलाई से पूरे प्रदेश में पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में है। इसका शासनादेश कभी भी जारी हो सकता है।
विज्ञापन


इससे पहले अखिलेश यादव की सरकार में वर्ष 2015 में इस पर प्रतिबंध लगाया गया था, लेकिन कुछ दिन बाद ही ये बेअसर साबित हुआ। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय प्रबंधक रामगोपाल ने बताया कि 50 माइक्रोन से कम मोटाई की पॉलिथीन को नापने की मशीन आती है। अलीगढ़ कार्यालय में ये मशीन मौजूद है।

इसकी कीमत लगभग 12 से 15 हजार रुपये तक आती है। इसी मशीन का प्रयोग कर ऐसी पॉलिथीन पर रोक लगाई जाती है। अलीगढ़ में पॉलिथीन बनाने की कोई फैक्ट्री नहीं है। अधिकतर माल गाजियाबाद और अन्य शहरों से यहां आता है। प्रतिबंध का शासनादेश आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिबंध और अमल
1- वर्ष 2015 में तत्कालीन सपा सरकार ने प्रदेश में पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाया लेकिन कुछ दिन बाद ही पूरी कवायद बेसर हो गई।
2- केंद्र सरकार के नियमानुसार 50 माइक्रोन से कम मोटाई वाली पॉलिथीन प्रतिबंधित है, इसका इस्तेमाल बिल्कुल नहीं होना चाहिए।
3- योगी सरकार 15 जुलाई से प्रतिबंधित पॉलिथीन पर पूर्णतया रोक लगाने का आदेश देने जा रही है, ताकि प्रदूषण की रोकथाम हो सके।
4- सुदृढ़ प्रशासनिक इच्छा शक्ति, जन जागरूकता का अभाव, चीजों को ले जाने की सुविधा प्रतिबंध को कारगर बनाने में आड़े आ रही।

अलीगढ़ की स्थिति
1- अलीगढ़ के सभी छोटे बड़े नालों की कुल लंबाई 90 किमी है, जिसमें पॉलिथीन ही पानी के निकास को बाधित करती है, नाला चोक होता है।
2- स्मार्ट सिटी में चयनित अलीगढ़ के नाले नालियों को पॉलिथीन से मुक्ति दिलाने के लिए सख्त से सख्त प्रतिबंध की जरूरत बता रहे विशेषज्ञ।
3- नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने वृहद नाला सफाई के अभियान में पहली जुलाई को कहा था कि इस पर सख्ती से प्रतिबंध लगाया जाएगा। 
4- अलीगढ़ में प्लास्टिक दाना बनाने या पॉलिथीन बनाने की कोई भी इकाई नहीं है, ज्यादातर माल एनसीआर और गाजियाबाद से आ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें