फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्कुल डरें नहीं.. क्वारंटीन है कोरोना से बचने का एक रास्ता

विज्ञापन
कोरोना पॉजेटिव पाये जाने पर संक्रमित महिला को लेकर जाती टीम। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
आशीष निगम
विज्ञापन

अलीगढ़ में शनिवार को भी कोरोना का कहर जारी रहा। यहां कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 42 हो गई है। 33 का इलाज जारी है, एक की मौत हो चुकी है। एटा में अब तक नौ मरीज मिले, जिसमें आठ उपचारधीन हैं और एक की मौत हो चुकी है। कासगंज में तीन मरीज थे, तीनों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। हाथरस में सात मरीज मिले हैं, जिसमें चार की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। यहां अब केवल तीन पॉजिटिव हैं। यही वजह है कि लॉकडाउन 3.0 में अलीगढ़ मंडल के अलीगढ़-हाथरस रेड जोन में हैं, जबकि कासगंज और एटा ऑरेंज जोन में हैं। यानी कोई भी जिला ग्रीन जोन में नहीं है। हां, उम्मीद जरूर है कि जल्द ही अलीगढ़ और हाथरस भी ऑरेंज से ग्रीन जोन तक सफर तय करेंगे। कासगंज और एटा भी ग्रीन जोन में आएंगे। राहत की बात ये है कि इस दौरान हजारों लोग इस जानलेवा संक्रमण की गिरफ्त से बचे भी हैं, ये वो लोग हैं, जो केवल क्वारंटीन में रहे।
अलीगढ़ मंडल में अब तक 72 हजार 308 लोग होम क्वारंटीन में रहे हैं। इसमें लगभग आधे अब क्वारंटीन से बाहर आ चुके हैं और सामान्य जिंदगी गुजार रहे हैं। होम क्वारंटीन से बाहर आने वालों की संख्या रोज बढ़ रही है। साथ ही चार जिलों में संचालित 11 मेडिकल क्वारंटीन केंद्रों में वर्तमान 320 लोग ही बचें हैं। इन केंद्रों में कुल 1050 लोग आए थे, जिसमें 730 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी ने कहा है कि रोजाना इसकी मानीटरिंग हो रही है। हम सभी प्रो एक्टिव एप्रोच की ओर बढ़ रहे हैं। जिसमें संभावित मरीजों की तलाश, उनका टेस्ट, रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर उसके संपर्क में रहे लोगों का टेस्ट करना शामिल है। इस बीमारी का इलाज इसकी प्रभावी रोकथाम ही है। जब तक कि इसका कोई टीका नहीं आ जाता है। लोगों को क्वारंटीन से डरने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

जिलाधिकारियों को भी मेडिकल क्वारंटीन केंद्रों और आश्रय स्थलों को ऐसा करना होगा कि लोग वहां से निकलने के बाद उस व्यवस्था की प्रशंसा करें। इससे डरें नहीं। अगर लोग थोड़ा सा भी शक होने पर खुद ब खुद क्वारंटीन होने लगेंगे तो बीमारी की चेन जल्द ही टूट जाएगी। अगर किसी को मेडिकल क्वारंटीन या आश्रय स्थल में कोई परेशानी है तो वह कमिश्नरी कंट्रोल रूम में शिकायत कर सकता है। उसका समाधान किया जाएगा। लेकिन कोई भी इससे डरे नहीं। आरोग्य सेतु मोबाइल एप भी इस चेन को तोड़ने में मदद कर रहा है। इसलिए लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए इसका इस्तेमाल करना चाहिए।
मंडल का ग्राफ
72308 लोग अब तक होम क्वारंटीन, आधे से अधिक ठीक हुए
1050 लोगों को मेडिकल क्वारंटीन में रखा गया, जिसमें 730 ठीक हुए
44 लोगों का मंडल में कोरोना उपचार जारी, जल्द ठीक होने की उम्मीद
मंडल में केवल दो मौत
अलीगढ़ मंडल में अब तक दो लोगों की मौत कोरोना से हुई है। जिसमें एक अलीगढ़ में और एक एटा में हुई है। हाथरस और कासगंज में अभी तक एक भी मौत नहीं हुई है।
पांच तरह के क्वारंटीन
1- मेडिकल क्वारंटीन : कोरोना के लक्षण होने पर ये शुरू होता है। जब तक वह ठीक नहीं होते हैं। उनका खाना भी संतुलित रखा जाता है।
2- फैसिलिटी क्वारंटीन : बाहर से आने वाले लोगों के लिए है। जिससे उनको स्वस्थ कर उनके गंतव्य भेजा जाए।
3- होम क्वारंटीन : बाहर से आने वालों को एहतियातन अकेले रखा जाए। जिससे वह किसी तरह का संक्रमण न फैलाएं।
4- एक्टिव क्वारंटीन : कोरोना के मरीजों का इलाज करने वाले डाक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ को सात दिन के लिए इस अवस्था में रह कर संक्रमण मुक्त होना पड़ता है।
विज्ञापन

5- पैसिव क्वारंटीन : डाक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ, जो कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे हैं। उनको भी संक्रमण से बचना होता है।
72308 अब होम क्वारंटीन
1- अलीगढ़ में 20880
2- एटा में 7358
3- हाथरस में 3920
4- कासगंज में 39150
मेडिकल क्वारंटीन में 140 रुपये का खाना
अलीगढ़। मेडिकल क्वारंटीन में रहने वाले को दाल, चावल, रोटी, सब्जी खाने को दी जा रही है। जिसमें मौसमी सब्जी शामिल है। 40 रुपये प्रति व्यक्ति का खर्च मानकर एक शाकाहारी थाली बनाई जा रही है। ये भोजन तीन बार दिया जाना है। इस तरह से एक व्यक्ति का खर्च 120 रुपये आ रहा है।
मंडल के मेडिकल क्वारंटीन सेंटर और उनमें ठहरे लोग
1- अलीगढ़ : तीन केंद्रों पर वर्तमान में 106 लोग ठहरे हैं। कुल 255 आए थे, 149 घर चले गए।
2- एटा : दो केंद्रों में वर्तमान में 161 लोग ठहरे हैं। कुल 388 आए थे। 227 घर चले गए।
3- कासगंज : दो केंद्रों पर वर्तमान में 11 लोग ठहरे हैं, कुल 210 लोग आए थे, 199 घर चले गए।
4- हाथरस : चार केंद्र में वर्तमान में 42 ठहरे हैं। कुल 197 आए थे, 155 घर जा चुके हैं।
योग : चार जिलों में वर्तमान 320 लोग क्वारंटीन हैं, कुल 11 केंद्रों में लगभग 1050 लोग आए थे। इसमें 730 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।
मेडिकल क्वारंटीन अलीगढ़
1- राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज वर्तमान में 50 भर्ती अब तक 149 आए
2- एशियल हास्पिटल वर्तमान में 33 भर्ती अब तक 33 आए
3- जेडी हास्पिटल वर्तमान में 23 भर्ती अब तक 73 आए
योग : तीन केंद्रों पर वर्तमान में 106 लोग ठहरे हैं। कुल 255 आए थे, 149 घर चले गए।
एटा
1-मारहरा रोड सीएस हास्पिटल वर्तमान में 92 भर्ती अब तक 319 आए
2-जेएलएन डिग्री कॉलेज वर्तमान में 69 भर्ती अब तक 69 आए
योग : दो केंद्रों में वर्तमान में 161 लोग ठहरे हैं। कुल 388 आए थे। 227 घर चले गए।
कासगंज
1-कलवती हास्पिटल गौरहा वर्तमान में 0 भर्ती अब तक 15 आए
2-राजकीय इंटर कॉलेज नौरथा वर्तमान में 11 भर्ती अब तक 195 आए
योग : दो केंद्रों पर वर्तमान में 11 लोग ठहरे हैं, कुल 210 लोग आए थे, 199 घर चले गए।
हाथरस
1- प्रकाश अकादमी वर्तमान में 4 भर्ती अब तक 37 आए
2- सी मैक्स कॉलेज सासनी रोड वर्तमान में 30 भर्ती अब तक 71 आए
3- केएलजेएन इंटर कॉलेज सासनी वर्तमान में 08 भर्ती अब तक 52 आए
4-आरपीएम सासनी वर्तमान में 0 भर्ती अब तक 37 आए
योग : चार केंद्र में वर्तमान में 42 ठहरे हैं। कुल 197 आए थे, 155 घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें