फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नहर में मिले महिला के शव का होगा डीएनए टेस्ट, पुलिस तैयारी में जुटी

Tue, 09 Apr 2024 01:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

30 मार्च को सत्रह वर्षीय किशोरी को एक ओयो होटल संचालक बहलाकर अपने साथ ले गया था। मामले में अगवा किए जाने की रिपोर्ट दर्ज है। 5 अप्रैल को नयावास नहर की पटरी के निकट एक गड्ढे में एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिला था। सूचना पर लापता किशोरी के पिता भी मौके पर पहुंचे। पिता ने आशंका जताते हुए शव अपनी लापता पुत्री का बताया
विज्ञापन
डीएनए टेस्ट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नयावास नहर के गड्ढे में मिले महिला के शव का डीएनए टेस्ट होगा। एएसपी के निर्देश पर पुलिस शव का डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी में जुट गई है। दरअसल 5 अप्रैल से कस्बे की एक किशोरी लापता है, और उसके पिता ने बरामद शव का डीएनए टेस्ट कराने की मांग की है।

विज्ञापन


30 मार्च को कस्बा निवासी सत्रह वर्षीय किशोरी को एक ओयो होटल संचालक बहलाकर अपने साथ ले गया था। मामले में किशोरी को अगवा किए जाने की रिपोर्ट दर्ज है। 5 अप्रैल को नयावास नहर की पटरी के निकट एक गड्ढे में एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिला था।

सूचना पर लापता किशोरी के पिता भी मौके पर पहुंचे। पिता ने आशंका जताते हुए शव अपनी लापता पुत्री का बताया और शव का डीएनए टेस्ट कराए जाने की गुहार लगाई। एएसपी लिपि नगायच ने खैर चौकी इंचार्ज जगदीश को डीएनए टेस्ट कराए जाने की औपचारिकता पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें