फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 साल बाद हत्या के खुलासे में भेजा डीएनए सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
टप्पल के गांव मानपुर से 22 साल पहले अगवा हुए पांच साल के अशोक की हत्या का छह माह पहले खुलासा होने के बाद अब डीएनए मिलान की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। बुधवार को उसके माता-पिता के डीएनए सैंपल लिए जाने की सभी औपचारिकताएं पूरी कराई गईं और बृहस्पतिवार को सैंपल विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया है। बता दें कि पुलिस ने जून में खुलासा करते हुए कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था और गांव के पास ही एक सूखे कुएं से हड्डियों का चूरा बरामद किया था।
विज्ञापन

इनामियों के खिलाफ चले अभियान के क्रम में जून में तत्कालीन इंस्पेक्टर टप्पल आशीष कुमार सिंह ने राजपाल पुत्र दीपचंद्र, बेटा मलुआ उर्फ तेजवीर, पत्नी हरद्वारी देवी मूल निवासी मानपुर टप्पल, हाल निवासी सावित्री देवी का मकान आदर्श नगर हरीविहार कालोनी बल्लभगढ़ फरीदाबाद हरियाणा को गिरफ्तार किया था। उन्होंने स्वीकारा था कि वर्ष 1998 में राजपाल ने अपने सौतेले भाई रवि कुमार के 5 साल के बेटे अशोक की अपहरण के बाद उसी दिन हत्या कर दी थी और शव कुएं में फेंक दिया था। चूंकि यह तीनों अशोक के अपहरण में फरार चल रहे थे। इसी आधार पर इतने लंबे समय बाद सुराग लगने पर इनकी गिरफ्तारी हुई थी। इस खुलासे के बाद पुलिस ने कुएं से बच्चे की हड्डियों का चूरा बरामद किया था और संरक्षित कर डीएनए सैंपलिंग के लिए भेजा गया था। अब विधि विज्ञान प्रयोगशाला से उसके परिवार का सैंपल मांगा गया। जिसके तहत अशोक के माता-पिता का सैंपल लेने की औपचारिकताएं बुधवार को पूरी कराई गईं और बृहस्पतिवार को सैंपल विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया है।
सीओ खैर मोहसिन खान के अनुसार सैंपल लेने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही उसे भेजा गया है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला से इसकी अनुमति मिली थी। तब सैंपल संकलित कराए गए। बता दें कि संपत्ति बंटवारे के विवाद में सौतेले भाई पर बेटे के अपहरण का आरोप लगा था। बच्चे के गायब होने के बाद से ही पूरा परिवार लापता था और उनके रिश्तेदार भी अंजान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें