जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने जनपदवासियों को धनतेरस एवं दीपावली पर्व पर बधाई और शुभकामनाएं देने के साथ अपील की है कि वह दीपावली के इस पावन पर्व को प्रेम एवं सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने नागरिकों, खासकर बच्चों से अपील की है कि वह पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पटाखों का कम से कम प्रयोग करें।
अगर चलाएं भी तो कम आवाज वाले पटाखें ही चलाएं, ताकि आस-पास कहीं प्रदूषण न फैले। खासकर अस्पताल, बीमार लोगों के आस-पास पटाखों का शोर-शराबा करने से परहेज करें। उन्होंने अपील की प्रकाश पर्व को दीप जलाकर ईको फ्रेंडली तरीके से मनाएं और असहाय लोगों के बीच जाकर उनमें त्योहार की खुशियां बांटने का काम करें।