फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: डीएम की अपील, पटाखों से रहें दूर, ईको फ्रेंडली मनाएं दिवाली

Fri, 21 Oct 2022 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने लोगों से अपील की है कि वह दीपावली के इस पावन पर्व को प्रेम एवं सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने नागरिकों, खासकर बच्चों से अपील की है कि वह पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पटाखों का कम से कम प्रयोग करें।
विज्ञापन
दिवाली पर दीप जलाती युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने जनपदवासियों को धनतेरस एवं दीपावली पर्व पर बधाई और शुभकामनाएं देने के साथ अपील की है कि वह दीपावली के इस पावन पर्व को प्रेम एवं सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने नागरिकों, खासकर बच्चों से अपील की है कि वह पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पटाखों का कम से कम प्रयोग करें।

विज्ञापन


अगर चलाएं भी तो कम आवाज वाले पटाखें ही चलाएं, ताकि आस-पास कहीं प्रदूषण न फैले। खासकर अस्पताल, बीमार लोगों के आस-पास पटाखों का शोर-शराबा करने से परहेज करें। उन्होंने अपील की प्रकाश पर्व को दीप जलाकर ईको फ्रेंडली तरीके से मनाएं और असहाय लोगों के बीच जाकर उनमें त्योहार की खुशियां बांटने का काम करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें