अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज अरीबा खान और राष्ट्रीय निशानेबाज सबीरा हारिस को जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने अपने कार्यालय में आमंत्रित करके उन्हें सम्मानित किया। पिछले दिनों अरीबा ने क्रोशिया में आयोजित विश्व स्कीट जूनियर महिला चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था।
वह दुनिया में जूनियर वर्ग में दूसरे स्थान पर काबिज हो गई हैं। इसके साथ ही पिछले दिनों गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में सबीरा हारिस ने रजत पदक जीता था। दोनों निशानेबाजों को जिलाधिकारी ने सम्मानित किया है।