फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़खड़ाई विद्युत व्यवस्था, कई सब स्टेशनों में पानी भरा

सार

बारिश और जलभराव के चलते शहर से लेकर देहात तक की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था भी ध्वस्त होकर रह गई है।हाथरस अड्डा बिजलीघर की मशीनों पर तो ऊपर से पानी टपकना शुरू हो गया था।
विज्ञापन
जजेज कम्पाउंड स्थित पीसीएस अंजुम बी के रसोईघर में हुआ जलभराव । अमर उजाला - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश और जलभराव के चलते शहर से लेकर देहात तक की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था भी ध्वस्त होकर रह गई है। शहर के अधिकांश इलाकों में दिन में अलग-अलग वजहों से ब्रेकडाउन की वजह से संकट रहा। सबसे ज्यादा दिक्कत उन इलाकों में हुई, जहां रात से ही बिजलीघरों में पानी भर गया। अनगिनत जगह पोल व तार टूटने से संकट गहराया। देहात में 30 से ज्यादा गांव इस समस्या से प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन

बिजली संकट शहर के हाथरस अड्डा, दीनदयाल, शांति निकेतन, घंटाघर, तालानगरी आदि बिजलीघरों में पानी भरने से हुआ। इन सब स्टेशनों से जुड़े इलाकों में आधी रात के बाद से एहतियातन आपूर्ति बंद कर दी गई। हाथरस अड्डा बिजलीघर की मशीनों पर तो ऊपर से पानी टपकना शुरू हो गया था।
इसलिए आपूर्ति बंद की गई। वहीं अन्य जगहों पर पानी भरने के बाद आपूर्ति बंद कर दी। इसके अलावा शहर में कई जगहों पर बिजली पोल व तार टूट गए। इधर, देहात में गनियावली बिजलीघर पर पानी से आपूर्ति बंद हुई। वहीं देहात के 30 से ज्यादा इलाकों में बिजली संकट रहा। हालांकि सूचनाओं पर टीमें देर शाम तक आपूर्ति दुरुस्त करने में जुटी रहीं।
विज्ञापन

300 लोगों ने पुलिस से मांगी राहत
बारिश से जिले भर में किस कदर आफत टूटी है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पुलिस कंट्रोल रूम पर 300 लोगों ने सूचना देकर मदद मांगी है। इस संबंध में नोडल अधिकारी एसपी यातायात मुकेश चंद्र उत्तम बताते हैं कि घरों में पानी भरा होने और रास्ते बंद होने पर वाहन फंसने के कारण लगातार यातायात पुलिस की क्रेन दौड़ती रही। पिछले 24 घंटे में 300 लोगों ने खुद के फंसने पर पुलिस को सूचना देकर मदद मांगी। जिन्हें पुलिस ने जरूरत के अनुसार जैसा संभव हुआ, वैसी मदद पहुंचाई है।
नगर निगम का दावा, पूरी क्षमता से निकाला जा रहा पानी
ये हैं व्यवस्थाएं
- महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा और उनकी टीम की देखरेख में जलकल विभाग के 29 स्थायी पंपिंग सेट और 22 अस्थायी मोबाइल पंपिंग सेट को निरंतर पूरी क्षमता के साथ चलाया जा रहा है। 22 अस्थाई मोबाइल पंप आगरा रोड रूसा हॉस्पिटल, रामघाट रोड गांधी पार्क क्वार्सी चौराहे मुल्लावाड़ा भुजपुरा रावण टीला डीएवी इंटर कॉलेज के पास स्थापित कराए गए हैं, जबकि 5 सकिंग मशीनों से जल निकासी की जा रही है।
बारिश में जलभराव से निपटने के लिए नगर निगम फिर पूरी क्षमता से जलनिकासी का दावा कर रहा है। नगर आयुक्त अमित आसेरी ने पूरी टीम को 24 घंटे सक्रिय रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, अधिकारियों से वर्चुअल समीक्षा कर जरूरी निर्देश दिए हैं।
तेज बारिश के कारण महानगर के कुछ क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। जल भराव क्षेत्र में नगर निगम अधिकारियों के नेतृत्व में टीमों ने पहुंचकर जल निकासी सुनिश्चित कराई। नगर आयुक्त ने ठंड और बारिश को देखते हुए नगर निगम सेवा भवन स्थित कंट्रोल रूम को में 7500441344, 1533 नंबरों को सक्रिय कर दिया है।
साथ ही आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद होने के कड़े निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त ने सेल्टर होम में व्यवस्थाएं रखने को कहा है। वहां विश्राम करने की व्यवस्था, गद्दे कबल, पेयजल, शौचालय, प्रकाश, प्राथमिक उपचार, साफ सफाई थर्मल स्कनैर ऑक्सीमीटर के साथ साथ सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।
पीडब्ल्यूडी अभियंता के आवास की दीवार गिरी
बारिश में मैरिस रोड केला नगर स्थित पीडब्ल्यूडी अभियंता के आवास की दीवार गिरने से उसमें पानी भर गया। इस पर वहां रहने वाले परिवारों को आवास छोड़कर जाना पड़ा। हालांकि नगर निगम की टीम पहुंचकर वहां पानी निकालने में जुटी थी।
अचलेश्वर शिवलिंग पर पहुंचा बारिश का पानी
इस बारिश के कारण पहली बार ऐसा हुआ कि अचलेश्वर के शिवलिंग तक बारिश का पानी पहुंच गया। अचलेश्वर के सेवक दीपक वार्ष्णेण के अनुसार शिवलिंग पर जल चढ़ाया जाता है। वहां से एक पाइप सीधे अचल सरोवर में जाता है, जिसमें होकर शिवलिंग पर चढ़ाया जाने वाला जल अचल सरोवर में जाता है। मगर यह पहली बार हुआ है कि अचल सरोवर से पानी वापस शिवलिंग तक पहुंचा है। जिससे भक्तों में स्मार्ट सिटी अधिकारियों के प्रति खासी नाराजगी है।
मेडिकल कॉलेज में पानी भरने से मरीजों को हुई परेशानी
जेएन मेडिकल कॉलेज के पुराने परिसर में पानी भराव के कारण चारों ओर परेशानी हो रही है। पार्किंग लॉबी, वेटिंग एरिया, वार्ड आदि में जलभराव से लोग परेशान हैं। मरीजों के तीमारदारों की आवाजाही नहीं हो पा रही।
रामघाट रोड की झुग्गियों में भी भरा पानी
यह पहला मौका है, जब रामघाट रोड पर पराग डेयरी के सामने व क्वार्सी थाने के आसपास लगी झुग्गियों तक में पानी भर गया। आलम ये था कि वे पानी में ही रहने को मजबूर थे। जैसे तैसे उनके द्वारा अपने खाने पीने के इंतजाम किए जा रहे थे। हालांकि बारिश थमने के बाद पानी देर शाम कुछ कम हुआ और झुग्गियों से बाहर आ पाया।

एडीए कार्यालय परिसर में हुआ जलभराव । अमर उजाला- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें