फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की प्रगति खराब, डीएम खफा

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य समिति की बैठक करते जिलाधिकारी इंन्द्र विक्र? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बुधवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक ली। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, आयुष्मान भारत, पीएमएमवीवाई योजना, जननी सुरक्षा योजना, नियमित टीकाकरण, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, जन्म-मृत्यु पंजीकरण आदि कार्यक्रमों की समीक्षा की। जननी सुरक्षा योजना के भुगतान में लापरवाही पर प्रभारी चिकित्साधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए समय से शत-प्रतिशत भुगतान का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कहा कि प्रत्येक गर्भवती के पंजीकरण के साथ उनकी चार बार अवश्य जांच की जाए। प्रत्येक एएनएम के जरिए समीक्षा की जाए। गर्भवती समेत बच्चों के टीकाकरण का आरसीएच पोर्टल पर शत-प्रतिशत पंजीकरण किया जाए। आयुष्मान भारत योजना में पिछड़ने पर नाराजगी जताई। लोधा, गभाना, बिजौली समेत गभाना व गोंडा में ओपीडी को लेकर असंतोष जताया।
प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना में ऑनलाइन फीडिंग का कार्य असंतोषजनक पाए जाने पर अकराबाद, बिजौली, गंगीरी एवं अर्बन पीएचसी के स्टाफ को हटाकर नई नियुक्ति करने का निर्देश दिया। अंधता निवारण में लक्ष्य से पीछे रहने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। ई-कवच एप पर गोंडा, धनीपुर एवं बिजौली की स्थिति खराब पाई गई।
विज्ञापन

सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रेयस कुमार को निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों का विवरण एक अलग रजिस्टर में दर्ज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें