डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने सरकारी कार्यालयों को औचक निरीक्षण में दफ्तरों का बुरा हाल मिला। कई स्थानों पर गंदगी तो कार्यालयों में अनुपयोगी सामग्री रखी मिली। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी के साथ सुधार को चेतावनी दी है। डीएम ने निरीक्षण करते हुए कैंटीन में पहुंच गए। जहां उन्होंने खान-पान सामग्री की गुणवत्ता परखते हुए पहले खुद ही चाय बनायी और बाद में अफसरों के साथ चाय की चुस्कियों का आनंद लिया।
डीएम को खाद्य एवं औषधि प्रशासन के कार्यालय में गंदगी, अनुपयोगी एवं अतिरिक्त सामान रखा मिला। इस पर उन्होंने कहा कि निष्प्रयोज्य सामान की नीलामी कराएं और अगर उपयोग में लाया जा सकता है तो मरम्मत कराकर उसका उपयोग किया जाए। उन्होंने खाद्य सुरक्षा आयुक्त पर गंदगी मिलने पर पांच रुपये का जुर्माना लगाया। जिला बचत कार्यालय में पहुंचे तो देखा कि आवश्यकता से अधिक कुर्सी एवं मेज रखी हुई थीं। इस पर फर्नीचर को अधीनस्थों को देने को कहा। स्टोर रूप में कबाड़ मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला बचत अधिकारी पीयूष कुमार को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि निर्गत करने के निर्देश दिए। डीएम ने डीएसओ कार्यालय में बेहतर साफ-सफाई के साथ ही केबिन प्रथा को खत्म करने एवं बरामदे में बने शौचालय को तोड़ने के निर्देश दिए थे। इस मौके पर सीडीओ अंकित खंडेलवाल, एडीएम सिटी विवेक चतुर्वेदी, एडीएम वित्त अमित कुमा भट्ट, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार वर्मा उपस्थित रहे।
।