फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम व सीडीओ ने गांव बौनेर को कोरोना मुक्त घोषित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना का कहर धीरे-धीरे शहर के साथ ही गांव में कम होने से जिला प्रशासन को राहत मिली है। रविवार को डीएम व सीडीओ ने कोल तहसील के गांव बौनेर का निरीक्षण किया। गांव की स्थिति देख उन्होंने कहा कि वर्तमान में गांव कोरोना मुक्त है। लंबे समय से यहां पर कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला है।
विज्ञापन

प्रत्येक तहसील स्तर पर 10-10 गांव में निगरानी के लिए अधिकारियों की ओर से चलाए जा रहे अभियान के क्रम में डीएम चंद्रभूषण सिंह और मुख्य विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल व एसडीएम कोल रंजीत सिंह बौनेर गांव का निरीक्षण करने पहुंचे। इसमें उन्होंने वैक्सीनेशन, दवा वितरण व कोविड 19 की जांच को देखा।
जिसमें सभी व्यवस्था ठीक मिलीं। इसके साथ डीएम ने बौनेर गांव का निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने जिन लोगों को वैक्सीनेशन लगी व दवा किट प्रदान की गई है, उनसे मुलाकात कर हाल चाल जाना। सभी ने व्यवस्था बेहतर बताईं।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि शासन के निर्देश पर गांव-गांव में वैक्सीनेशन, दवा वितरण, कोविड जांच का अभियान चलाया है। इसी क्रम में बौनेर गांव का निरीक्षण किया है, जिसमें लोगों के टीके लग रहे हैं, करीब 80 लोगों को दवा वितरण की गई। अभियान पूरे जनपद में तहसील के 10-10 गांवों में निगरानी समिति के माध्यम से चलेगा।
एसडीएम कोल रंजीत सिंह ने बताया कि धनीपुर सीएचसी हरदुआगंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम बौनेर में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के वैक्सीनेशन, ग्रामीणों की कोविड जांच एवं गर्भवती महिलाएं व बच्चों के लिए चल रहे विशेष टीकाकरण अभियान की समीक्षा की गई। इस ग्राम में अब तक कुल 80 लक्षण युक्त व्यक्ति मिले हैं, जिन्हें दवाई/ मेडिकल किट दी गई।
इस ग्राम में 5 लोग पॉजिटिव पाए गए थे, जो अब स्वस्थ हैं। कोई भी व्यक्ति इस समय हॉस्पिटल में अथवा होम आइसोलेशन में नहीं है। इस ग्राम में अभी तक किसी भी व्यक्ति की कोविड से मौत होना नहीं पाया गया। वर्तमान में ग्राम बौनेर जिसकी जनसंख्या 1752 के लगभग है। कोरोना मुक्त गांव है। ग्राम वासियों से अपील की गई है कि सभी 45 वर्ष से ऊपर के लोग टीका प्रत्येक दशा में लगवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें