फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एकल में दिव्यांश और अंबिका बनीं चैंपियन, युगल में लखनऊ-प्रयागराज बने विजेता

विज्ञापन
अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में खेलतीं खिलाड़ी। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में पंडित दीनदयाल राज्यस्तरीय पुरुष व महिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता के एकल में दिव्यांश श्रीवास्तव लखनऊ, अंबिका गुप्ता प्रयागराज, युगल में दिव्यांश-आशुतोष कुमार लखनऊ और अंबिका-सृष्टि प्रयागराज विजेता बनीं।
विज्ञापन

मंगलवार को पुरुष वर्ग के एकल फाइनल में दिव्यांश श्रीवास्तव लखनऊ ने कानपुर के सुब्रत दास वर्मा कानपुर को 11-7, 11-9, 9-11, 11-7 से हराकर चैंपियन बने। सत्यम गिरि गुप्ता कानपुर ने लखनऊ के आशुतोष कुमार को 11-7, 11-8, 8-11,11-9 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग के एकल फाइनल में प्रयागराज की अंबिका गुप्ता ने लखनऊ की गुनगुन साहू को 11-9, 11-9, 9-11 8-11, 11-9 से हराकर चैंपियन बनीं।
एलीना मिश्रा लखनऊ में सलोनी बंसल लखनऊ को 11-4, 11-9, 11-8 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग के युगल में अंबिका गुप्ता-सृष्टि प्रयागराज ने अपने ही शहर की वैष्णवी यादव-वैष्णवी को 11-9, 11-7, 11-8 से हराकर खिताब जीता। गुनगुन साहू-सलोनी बंसल लखनऊ ने तान्या-सविता कानपुर को 9-11, 11-7, 11-8 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग के युगल में दिव्यांश-आशुतोष कुमार लखनऊ ने सुब्रत राज वर्मा लखनऊ-सत्यम गिरि गुप्ता कानपुर को 11-9, 9-11, 11-7, 8-11, 11-8 से हराकर खिताब जीता। अभिपाल-आर्यन कुमार प्रयागराज ने हार्दिक पालीवाल-शिवम चौधरी आगरा को 11-7, 11-9, 9-11, 11-7 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
अतिथियों के सामने फाइनल
मुख्य अतिथि कोल विधायक अनिल पाराशर व विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह की मौजूदगी में एकल मुकाबले के फाइनल खेले गए। डीएम और विधायक ने भी टेबल टेनिस में अपने हाथ आजमाए। विधायक ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी राम मिलन, जिला क्रीड़ा अधिकारी हाथरस अनिल कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी अश्विनी त्यागी, डॉ. जमील अहमद, खुसरो मारूफ, योगेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह फकीरा, शमशाद निसार आजमी, विकास चौहान आदि मौजूद रहे। संचालन उप क्रीड़ा अधिकारी विजय सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें