फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 15 करोड़ की ठगी के आरोपी दिव्यांश को मिली जमानत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
बन्ना देवी थाना क्षेत्र में सामने आए करीब 15 करोड़ रुपये के कथित ठगी प्रकरण में आरोपी दिव्यांश कुमार को अदालत से जमानत मिल गई है। आरोपी की ओर से प्रस्तुत जमानत अर्जी पर सुनवाई के बाद न्यायालय ने उसे रिहा करने का आदेश जारी किया।
विज्ञापन



रायल होम्स, तालानगरी निवासी ध्वज कौशिक की शिकायत के अनुसार अचल ताल स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी दिलाने के बहाने ज्वालापुरी निवासी मनोज शर्मा ने उनके जरूरी दस्तावेज हासिल किए थे। आरोप है कि इसके बाद उन दस्तावेजों का इस्तेमाल कर उनके नाम से फर्जी फर्म बनाई गई और दो बैंकों में खाते खुलवाए गए।


पुलिस ने मामले की जांच के दौरान कथित नेटवर्क का खुलासा करते हुए मनोज शर्मा और दिव्यांश कुमार समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला कि आरोपियों से जुड़े बैंक खातों में महज दो माह के भीतर लगभग 15 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेनदेन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें