फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग को चोरी के आरोप में जमकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा क्षेत्र में गांव पीपली में एक दिव्यांग युवक को चोरी के आरोप में घर में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

गांव पीपली निवासी अखिलेश पुत्र नेम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे वह अपने नलकूप पर था, तभी नामजद सगे भाई सत्येंद्र और लोकेंद्र आ गए और उसे अपने घर में खींच ले गए। रात में हाथ पैर बांधकर उसे लाठी डंडे बेल्टों से बेरहमी से पीटा गया, जिससे वह बेहोश हो गया।
इस दौरान चीख पुकार पर लोगों के जमा होने पर उसे बचाया गया और थाने ले जाया गया। जहां से नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि उस पर चोरी का आरोप लगाकर मारपीट की गई। एसपी देहात शुभम पटेल के अनुसार मामले में चार नामजदों पर मुकदमा लिखा गया है और दो को हिरासत में ले लिया गया है। बाकी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें