फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: निकाह के चार माह बाद बोला तलाक, पति सहित पांच ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

Sat, 11 Oct 2025 05:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसे दहेज में 100 वर्गगज के मकान व पांच लाख रुपये नकदी के लिए परेशान किया जाने लगा। पहले पीटा भी गया। ननदोई ने गंदी हरकतें कीं और ननदों ने जेवरात भी छीन लिए। पति गाली-गलौज और मारपीट करते हुए उसे मायके में छोड़ आया। वहां चलते समय तीन तलाक बोलकर आया।
विज्ञापन
तलाक प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के सासनी गेट इलाके की महिला को दहेज न मिलने पर निकाह के चार माह में ही पति ने तीन तलाक बोल दिया। महिला ने पति सहित पांच ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


मुकदमा दर्ज कराते हुए महिला ने कहा है कि उसका निकाह 19 मई 2025 को सासनी गेट क्षेत्र के शाहनवाज संग हुआ था। शादी के बाद से ही उसे दहेज में 100 वर्गगज के मकान व पांच लाख रुपये नकदी के लिए परेशान किया जाने लगा। पहले पीटा भी गया। ननदोई ने गंदी हरकतें कीं और ननदों ने जेवरात भी छीन लिए।

23 अगस्त को पति गाली-गलौज और मारपीट करते हुए उसे मायके में छोड़ आया। वहां चलते समय तीन तलाक बोलकर आया। एसएचओ सासनी गेट हरिभान सिंह राठौर के अनुसार पति शहनवाज सहित पांच ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें