पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसे दहेज में 100 वर्गगज के मकान व पांच लाख रुपये नकदी के लिए परेशान किया जाने लगा। पहले पीटा भी गया। ननदोई ने गंदी हरकतें कीं और ननदों ने जेवरात भी छीन लिए। पति गाली-गलौज और मारपीट करते हुए उसे मायके में छोड़ आया। वहां चलते समय तीन तलाक बोलकर आया।
अलीगढ़ महानगर के सासनी गेट इलाके की महिला को दहेज न मिलने पर निकाह के चार माह में ही पति ने तीन तलाक बोल दिया। महिला ने पति सहित पांच ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज कराते हुए महिला ने कहा है कि उसका निकाह 19 मई 2025 को सासनी गेट क्षेत्र के शाहनवाज संग हुआ था। शादी के बाद से ही उसे दहेज में 100 वर्गगज के मकान व पांच लाख रुपये नकदी के लिए परेशान किया जाने लगा। पहले पीटा भी गया। ननदोई ने गंदी हरकतें कीं और ननदों ने जेवरात भी छीन लिए।
23 अगस्त को पति गाली-गलौज और मारपीट करते हुए उसे मायके में छोड़ आया। वहां चलते समय तीन तलाक बोलकर आया। एसएचओ सासनी गेट हरिभान सिंह राठौर के अनुसार पति शहनवाज सहित पांच ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।