गोरखपुर में 8 से 10 अक्तूबर तक होने वाली उत्तर प्रदेश मंडलीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के लिए अलीगढ़ मंडल की टीम का चयन कर लिया गया। महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को हुए ट्रायल में एटा, हाथरस, कासगंज और अलीगढ़ के 31 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों के खेल कौशल, फिटनेस और प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया। ट्रायल में एटा के 10, हाथरस के छह, कासगंज के पांच और अलीगढ़ के 10 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
चयनकर्ता मोहम्मद अली, हरि राज सिंह, हर्ष शर्मा, वीरू और आकाश पाली ने खिलाड़ियों का प्रदर्शन परखा। टीम में सत्यम चौहान, विपिन कुमार, गजेंद्र सिंह, अंकित, अंशुल, जितेंद्र, चिराग, विकास, दीपेंद्र, बलराम, हरि किशन, नवरत्न कुमार, अभिषेक, रॉकी कुमार चुने गए। अतिरिक्त खिलाड़ी गीतांश और अंकित चुने गए। ब्यूरो