फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 मिनट मेें 3.34 अरब की जिला योजना पास

Sun, 16 Apr 2017 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
जिला पंचायत के पंत भवन में आयोजित बोर्ड की बैठक को संबोधित करते अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह नीटू - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सूबे में निजाम बदलने के बाद हुई जिला पंचायत की बहुप्रतीक्षित बोर्ड बैठक विवादों के घेरे में है। हालांकि जिला पंचायत के पंत सभागार में हुई बोर्ड बैठक के दौरान मात्र 20 मिनट में ही 3.34 अरब की जिला योजना एवं जिला पंचायत का 42.86 करोड़ रुपये का पुनरीक्षित बजट पास हो गया तो मनरेगा योजना का 50 करोड़ रुपये का बजट भी पास किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों के अलावा मात्र एक सदस्य को बोलने की अनुमति दी गई। इसके बाद अध्यक्ष ने बैठक में मौजूद बरौली विधायक प्रतिनिधि की आपत्ति को दरकिनार करते हुए बैठक समाप्ति की घोषणा कर दी। अध्यक्ष और उनके गुट की इस तानाशाही से नाराज दूसरे धड़े के करीब दो दर्जन से अधिक जिला पंचायत सदस्यों ने मैरिस रोड स्थित पाम ट्री होटल में अलग से बैठक कर आरोप लगाया कि बोर्ड बैठक का कोरम ही पूरा नहीं था।

उसमें जिला पंचायत के मात्र 21 सदस्य ही मौजूद थे। अन्य सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार किया। इस मामले में एक शपथ पत्र भी तैयार किया गया है, जिसमें बैठक में मौजूद सदस्यों ने हस्ताक्षर भी किए हैं। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं जिपं सदस्य सुधीर चौधरी ने बताया कि जल्द ही सभी सदस्य इस मुद्दे पर डीएम से मुलाकात कर शपथ सौंपेंगे। चर्चा यह भी रही इस मुलाकात के दौरान डीएम से एक और बोर्ड बैठक बुलाकर वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की अनुमति मांगी जाएगी।
विज्ञापन


 बोर्ड बैठक में मंच पर जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू, एमएलसी एवं पूर्व मंत्री ठा. जयवीर सिंह, एमएलसी जगवीर किशोर जैन, विधायक खैर अनूप वाल्मीकि, विधायक इगलास राजवीर दिलेर, कोल विधायक अनिल पाराशर, शहर विधायक संजीव राजा, सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजपाल सिंह एवं अन्य मौजूद रहे। 

ये रहे मौजूद
बैठक में जिला पंचायत सदस्य सर्व राजपाल सिंह यादव, चंदन सिंह, रवेन्द्र सिंह ‘पाली’, विमलेश देवी, भूपेंद्र सिंह, वेदप्रकाश, देवीचरन शर्मा, शशि राजपूत, मान सरोज, रीना,रजनेश यादव, मुमताज अख्तर, सुशील कुमार, हरि किशन, साधना देवी, संजय, प्रेमवती, सुनीता देवी, राधा देवी, कुंवर पाल, संतोषी देवी, सावित्री एवं ब्लाक प्रमुख रेनू शर्मा, स्नेह जादौन, दिवाकर गौड़, गिरीश यादव, मुकेश कुमार, किरन देवी, अंगूरी देवी, उर्मिला देवी, रवेंद्र पाल सिंह, केहरी सिंह, प्रदीप सिंह आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन

यह प्रतिनिधि रहे अनुपस्थित 
शिक्षा राज्य मंत्री व अतरौली विधायक संदीप सिंह, बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह, एमएलसी असीम यादव, एमएलसी जसवंत सिंह। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें