फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं छात्राएं : साक्षी गर्ग

विज्ञापन
कार्यक्रम में उपस्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव साक्षी गर्ग स्रोत स्वयं
विज्ञापन
अलीगढ़। छात्राएं अपने कानूनी और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और किसी भी तरह के उत्पीड़न, हिंसा या भेदभाव को चुपचाप सहन न करें। अन्याय होने पर समय रहते आवाज उठाएं और जरूरत पड़ने पर विधिक सहायता लें। यह बात जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव साक्षी गर्ग ने बुधवार को टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित विशेष विधिक जागरूकता शिविर में छात्राओं से कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कानून की जानकारी व्यक्ति को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़े होने का हौसला देती है। शिविर में छात्राओं को घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से बचाव के लिए कानून में किए गए प्रावधानों की जानकारी दी गई।

साक्षी गर्ग ने बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर भी छात्राओं को सतर्क किया। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत जानकारी, पासवर्ड और डिजिटल खातों की सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतें। किसी कानूनी समस्या या अन्याय की स्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निशुल्क कानूनी सहायता ली जा सकती है। इसके लिए नालसा हेल्पलाइन 15100, जबकि आपात स्थिति में 1090 और 112 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने एक नवंबर को प्रस्तावित मेगा कैंप की जानकारी भी छात्राओं को दी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. इंदू सिंह, आभा वार्ष्णेय, पीएलवी और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें