एसएचओ बन्नादेवी एसपी सिंह के अनुसार घटना के संबंध में किसी पक्ष ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। हां, वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। झगड़ा नशे में होने की पुष्टि हुई है।
अलीगढ़ में बन्नादेवी क्षेत्र के सारसौल से सटे बरौला रोड पर 9 अगस्त शाम बच्चों के विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने लाठी-डंडों से मारपीट कर पथराव तक कर दिया। मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
सारसौल के हरीश ने बताया कि पास के इलाके में बच्चों में किसी बात पर विवाद हो गया था। इसी विवाद में मारपीट की खबर पर दूसरे पक्ष के लोग भी आ गए। हालांकि पहले बातचीत के बाद दोनों पक्षों में सुलहनामे का प्रयास हुआ। बातचीत के दौरान दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से पीटा। साथ में जमकर पथराव भी किया।
इस झगड़े में हरीश पक्ष के सात लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया। इस मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है। एसएचओ बन्नादेवी एसपी सिंह के अनुसार घटना के संबंध में किसी पक्ष ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। हां, वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। झगड़ा नशे में होने की पुष्टि हुई है।