मुनीर नामक युवक ने कुछ दिन पहले कोतवाली में अपने साले फरीद सहित ससुराल वालों पर पत्नी सहित खुद को पीटने का आरोप लगाया था। घर के बाहर बैनर लगा कर पलायन की धमकी दी। उसकी रिपोर्ट दर्ज है।
कस्बा पुरदिलनगर के मोहल्ला गड्ढा में साले-बहनोई का विवाद मारपीट में बदल गया हैं। पहले बहनोई ने साले सहित ससुराल वालों पर पिटाई करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब साले ने अपने बहनोई पर कान में सूजा घोप कर घायल करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।
विज्ञापन
मोहल्ला गड्ढा निवासी फरीद ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि घटना सात अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे की है। वह अपने गोदाम में मोती पैक कर रहा था। मोहल्ले के ही मुनीर अहमद, मुशीर अहमद, मुफीद अहमद, इमरान, मोहसिन और रिजवान ने गोदाम में घुसकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने डंडों से पीटते हुए सूजा से कान में वार कर लहूलुहान कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
बताते हैं कि मुनीर नामक युवक ने कुछ दिन पहले कोतवाली में अपने साले फरीद सहित ससुराल वालों पर पत्नी सहित खुद को पीटने का आरोप लगाया था। घर के बाहर बैनर लगा कर पलायन की धमकी दी। उसकी रिपोर्ट दर्ज है। अब साले फरीद की ओर से भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने कहा कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज है। विवेचना की जा रही है।