मलखान सिंह जिला अस्पताल में निरीक्षण करते कमिश्नर गौरव दयाल, विधायक संजीव राजा, एडीएम सिटी राकेश
- फोटो : CITY OFFICE
जिला अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाए जाने के बाद वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सोमवार को मंडलायुक्त गौरव दयाल, एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी और शहर विधायक संजीव राजा पहुंचे।
यहां उनको बुनियादी सुविधाओं का अभाव दिखा। अस्पताल में साफ-सफाई के साथ ही पेयजल आदि की व्यवस्था ठीक नहीं पाई गई। साथ ही इमरजेंसी व अन्य वार्ड में सैनेटाइजेशन की दिक्कत पाई गई। इसको लेकर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि इन व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए।
इसके अलावा कोविड बेड की संख्या बढ़ाई जाए। सीएमएस को निर्देशित किया कि जिन चिकित्सकों की ड्यूटी लगी है, उन्हें कड़े निर्देश दिए जाएं कि मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए।