फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस के पथ संचलन में तलवारों का प्रदर्शन

Wed, 27 Jun 2018 02:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
हिंदू साम्राज्य दिवस पर महानगर के पथ संचलन में तलवार और लाठी-डंडे लेकर चलते आरएसएस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 हिंदू साम्राज्य दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने महानगर में पथ संचलन का आयोजन किया। शहर में विभिन्न स्थानों से गुजरते हुए इसमें तलवारों और लाठी-डंडों का भी प्रदर्शन हुआ। इस दौरान बताया गया कि आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी दिन सन् 1674 ई में शिवाजी महाराज का राजतिलक हुआ था। उनके जीवन से जुड़े अनेक पहलुओं पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन


नगला मसानी पंचायती गोशाला शिवाजीनगर की गुरू गोविंद सिंह शाखा से सुबह सात बजे पथ संचलन का आरंभ किया गया। सबसे आगे घोड़े पर सवार शिवाजी महाराज की वेषभूषा में एक व्यक्ति ने हाथ में तलवार लेकर पथ संचलन का नेतृत्व किया। उनके पीछे तलवार वाहिनी, दंड वाहिनी, घोष, बाल स्वयं सेवक एवं उनके पीछे तरुण स्वयं सेवक थे। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विभाग संघचालक राज कुमार ने कहा कि आज के ही दिन छत्रपति शिवाजी महाराज ने मुगलों को परास्त करके हिंदू साम्राज्य की स्थापना की थी। इसी दिन उनका ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी सन् 1674 ई में राज्याभिषेक हुआ था। उन्होंने अपने जीवनकाल में 300 से ज्यादा युद्ध लडे़ थे। शिवाजी नगर के नगर कार्यवाह विष्णु ठाकुर ने कहा कि हम सभी हिंदुओं को एकजुट होने की आवश्यकता है।

नगर सह कार्यवाह शैलेंद्र तिवारी ने कहा कि शिवाजी महाराज की  गोरिल्ला युद्ध नीति ने मुगलों के पसीना छुड़ा दिया था। हम सभी हिंदुओं को अपने अपने बच्चों को संघ की शाखा में आवश्यक रूप से भेजना चाहिए, जिससे वह अपने शरीर को मजबूत बना सकें एवं अपने राष्ट्र की रक्षा करने का हुनर सीख सीखें। कार्यक्रम की शुरुआत विभाग संघचालक राजकुमार ने शिवाजी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित करके की। इसकी अध्यक्षता कृष्णा गुप्ता तथा संचालन संजू बजाज ने किया। इस मौके पर वैभव गौतम, लतेश चौधरी, हेमंत गुप्ता, संजय भीलवारा, राजीव गोयल, सोनू शर्मा, हरीबाबू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पथ संचलन का मार्गः नगला मसानी पंचायती गोशाला, वाल्मीकि चौराहा, खैर रोड, बोहरे जी पैलेस, लक्ष्मणपुरम, शक्तिनगर, गूलर रोड, देहलीगेट, घुडियाबाग, महावीरगंज, दालमंडी, छिपैटी, फर्श रोड, कनवरीगंज, देहलीगेट चौराहा, खटीकान चौराहा, खैर रोड होते हुए पुन: नगला मसानी पंचायती गोशाला।

फूलों की वर्षा कर स्वागत
वाल्मीकि चौराहे पर राजकुमार, मनोज वाल्मीकि, अर्जुन लोधी शक्तिनगर में पार्षद आशा गौतम, अशोकनगर में राजेन्द्र माहौर, गूलर रोड गली नं 1 में पार्षद लतेश चौधरी, नवीन मामा घुड़ियाबाग में  संजय शर्मा, दालमंडी में प्रियंका ठाकुर, योगिता तिवारी, सपना ठाकुर, कनवरीगंज में हरीबाबू गुप्ता, गोपाल, राकेश, खटीकान चौराहे पर भगत सिंह भगवासिया एवं खटीक समाज के द्वारा स्वागत किया गया। देहलीगेट पर राजेन्द्र कोल, प्रदीप गंगा, लक्ष्मी नारायन लच्छो, सुमित वार्ष्णेय ने स्वागत किया। इस दौरान कई स्थानों पर फूलों की वर्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें