फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सरकारी बाजरा खरीद केंद्र पर मिलीं अव्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि उत्पादन मंडी समिति के लगे बाजरा खरीद के सरकारी केंद्र पर शनिवार को एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह पहुंच गए। यहां उन्होंने किसानों से बातचीत की और उनकी तुलाई में आ रही परेशानी को जाना।
विज्ञापन

गांव कुंजलपुर के पप्पू शर्मा ने बताया कि वह केंद्र पर बिक्री के लिए पंजीकरण के लिए पहुंचे तो उन्हें दो दिसंबर की तारीख दी गई। जगतपुर के नरेंद्र चौधरी, मांड़पुर के वीरेंद्र ने कहा कि उन्हें आठ दिसंबर को आने के लिए कहा गया। एमएलसी ने नाराजगी जताते हुए कर्मचारियों से पूछताछ की। उन्हाेंने कहा कि सरकार किसानों को फसल बेचने के बाद तत्काल भुगतान दे रही है। इसके बाद भी आप लोग लापरवाही बरत रहे हैं। उन्हाेंने डीएम व डिप्टी डायरेक्टर को फोन कर पूरे प्रकरण की जांच करने और केंद्र पर अतिरिक्त कांटे लगाकर किसानों का अनाज शीघ्र तुलवाने की व्यवस्था करने के लिए कहा। उन्होंने एसडीएम से कहा कि किसान पंजीकरण पास कराने के लिए तहसीलों के चक्कर न लगाएं, ऐसी व्यवस्था तत्काल हो। किसानों मधुर व्यवहार किया जाए।



- मैंने आज क्रय केंद्र का निरीक्षण किया तो वहां अव्यवस्थाएं मिलीं। किसानाें ने शिकायत की कि बिक्री के लिए पंजीकरण तक पास नहीं हो रहे और तुलाई के लिए लंबी तारीखें दी जा रही हैं। तहसील के अधिकारी इससे अनभिज्ञ बने हुए हैं। पूरे प्रकरण की जांच और किसानों को कोई परेशानी न हो इसके लिए डीएम से कहा है। - चौधरी ऋषिपाल सिंह, एमएलसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें