फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: बारिश थमने से हुई राहत पर जलभराव से आफत, लोगों को हो रही परेशानी

Tue, 11 Oct 2022 01:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सोमवार को शाहजमाल, जेएन मेडिकल कालेज, सेंट्रल पार्क, मैरिस रोड, दीवानी रोड, जवाहर भवन, महेंद्र नगर, अचल रोड, रामघाट रोड आदि इलाकों में पानी भरा रहा। हालांकि शाहजमाल व जेएन मेडिकल कॉलेज को छोड़ दें तो अन्य इलाकों में शाम होते होते पानी निकासी जारी थी।
विज्ञापन
104 बटा आरएएफ में दूसरे दिन भी भरा रहा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार दिन की बारिश ने सोमवार सुबह तक डराया। हालांकि, सुबह के बाद शहर में बारिश थमने से राहत महसूस हुई। शहर के अधिकांश इलाकों में जलभराव अभी आफत की तरह खड़ा हुआ है। पिछली बार की तरह इस बार भी सबसे बुरा हाल शाहजमाल, महेंद्र नगर आदि इलाकों का है।

विज्ञापन


जहां जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त है। हालांकि नगर निगम टीमें लगातार पानी निकासी की कवायद में जुटी हैं। ज्यादा निचले इलाके अभी इस संकट से उबर नहीं पा रहे। इधर, सोमवार को जेएन मेडिकल कॉलेज में भी पानी निकासी में नगर निगम की टीम लगी और मेयर ने भी वहां का जायजा लिया।

सोमवार को शाहजमाल, जेएन मेडिकल कालेज, सेंट्रल पार्क, मैरिस रोड, दीवानी रोड, जवाहर भवन, महेंद्र नगर, अचल रोड, रामघाट रोड आदि इलाकों में पानी भरा रहा। हालांकि शाहजमाल व जेएन मेडिकल कॉलेज को छोड़ दें तो अन्य इलाकों में शाम होते होते पानी निकासी जारी थी। नगर निगम की टीमें भी सभी इलाकों में पानी निकासी के प्रयास में जुटी थीं।
विज्ञापन


जहां नाले कूड़ों से अट गए, उन्हें साफ कराया जा रहा था। जहां पंप सेट से पानी निकाला जा सकता है। वहां पंप सेट लगाकर पानी खींचा जा रहा था। इसके अलावा कुछ जगहों पर सीवर जेट मशीन से पानी खींचा जा रहा था। बावजूद इसके कुछ इलाके ऐसे हैं, जिनमें जीवन ज्यादा मुहाल है। इनमें शाहजमाल, सेंट्रल पार्क, महेंद्र नगर, सारसौल के आसपास की बस्तियां व जेएन मेडिकल कॉलेज सर्वाधिक प्रभावित हैं।

विज्ञापन

शाहजमाल वाले बोले, हमारी तरफ तो कोई देखने भी नहीं आया
बारिश में पिछली बार की तरह इस बार भी सर्वाधिक दंश झेल रहे शाहजमाल में पानी बाइक डूबने के निशान तक भरा हुआ है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। यहां खाने-पीने तक के लिए लोगों का हाल बेहाल है। इलाके के शाहिद, अलीम, खुर्शीद व राशिद ने बताया कि घरों में पीने के पानी तक का इंतजाम नहीं है।

नलों से गंदा पानी आ रहा है। पहले जलभराव से जूझकर हम लोग दूसरे मोहल्ले में जाते हैं। वहां से पीने के पानी का इंतजाम करके लाते हैं। तब जाकर दिन में पीने का पानी मयस्सर हो रहा है। हालांकि इस बार झुग्गियों में रहने वाले परिवार झुग्गी छोड़कर चले गए हैं। इन लोगों ने साफ कहा कि दो दिन में हमारे यहां कोई सुधि लेने वाला नहीं आया है।

मेडिकल कॉलेज में लगाई मशीन, मेयर पहुंचे
मेडिकल कॉलेज में पानी निकासी के लिए नगर निगम टीम ने मशीन लगाई गई हैं। वहीं मेयर मो.फुरकान ने भी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को बुलाकर भी कहा मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

बीमारी भी दिखाने लगी अपना रूप, सात डेंगू मरीज मिले
बारिश के बाद बीमारी भी अपना रूप दिखाने लगी है। सोमवार को जिले में डेंगू के सात मरीज मिले हैं। बता दें कि बारिश से पहले दो तीन मरीज ही मिल रहे थे। मगर सोमवार को एकाएक सात मरीज मिलने से स्वास्थ्य महकमे में भी हड़कंप है।

हालांकि स्वास्थ्य टीमों ने सोमवार को बारिश थमते ही डीएमओ की अगुवाई में दवा छिड़काव का काम तेज कर दिया है। मगर एक साथ सात मरीज मिलने से सभी हैरान हैं। इसके अलावा दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय व जिला अस्पताल में भी जुकाम, बुखार व अन्य मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें