फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई नहीं सुन रहा: पांच साल से पेंशन के लिए भटक रहा दिव्यांग, प्रमाण पत्र लटका कर पहुंचा ब्लॉक

Sat, 02 Aug 2025 05:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

करण सिंह हाथ-पैर से दिव्यांग है, पांच वर्षों से दिव्यांग पेंशन योजना के लिए चक्कर काट रहे हैं। हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर उनके आवेदन को टाल दिया जाता है। मजबूरी में ट्राई साइकिल से आना पड़ता है।
विज्ञापन
प्रमाण पत्र गले में लटका कर टप्पल ब्लॉक पहुंचे करण सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेंशन नहीं मिलने से परेशान दिव्यांग करण सिंह 1 अगस्त को अपने प्रमाण पत्रों की माला पहन कर विकास खंड टप्पल के कार्यालय पहुंचा। वहां मौजूद हर कोई उसकी मजबूरी देखकर हैरान रह गया। 

विज्ञापन


टप्पल के मोहल्ला होलीवाला निवासी करण सिंह हाथ-पैर से दिव्यांग है, पांच वर्षों से दिव्यांग पेंशन योजना के लिए चक्कर काट रहे हैं। करण सिंह ने बताया कि हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर उसके आवेदन को टाल दिया जाता है। मजबूरी में ट्राई साइकिल से आना पड़ता है, अब तो दस्तावेजों की माला पहनकर आना पड़ा, ताकि शायद कोई देखे और सुने। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1 अगस्त दोपहर करीब 11:45 बजे जब टप्पल विकासखंड कार्यालय खुला, उसी समय करण सिंह अपनी ट्राई साइकिल पर वहां पहुंचे। सोशल मीडिया पर करण सिंह का वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें