फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलगीढ़ में गंदा पानी पीने से कई बच्चे बीमार: नल से आ रहा लाल जल, बीमार होने से एक की मौत, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 22 Jul 2021 06:15 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

स्थानीय महिलाओं का कहना है कि कई दिनों से नल से गंदा पानी आ रहा है, जिसके कारण हमारे बच्चे दिन प्रतिदिन बीमार होते जा रहे हैं। जल निगम व नगर निगम बिल्कुल भी सुनवाई नहीं कर रहा है। 
विज्ञापन
गंदा पानी आने से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महानगर के जीवनगढ़ में टंकियों में लाल पानी आने से काफी संख्या में कई बच्चे बीमार हो गए हैं। एक की बीमार होने के बाद मौत हो गई। इससे नाराज लोगों ने सपा नेता अज्जू इशाक के नेतृत्व में केला नगर चौराहा जाम कर नगर निगम और जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थीं।

विज्ञापन


स्थानीय महिलाओं का कहना है कि कई दिनों से नल से गंदा पानी आ रहा है, जिसके कारण हमारे बच्चे दिन प्रतिदिन बीमार होते जा रहे हैं। जल निगम व नगर निगम बिल्कुल भी सुनवाई नहीं कर रहा है। पार्षद शाहिद मलिक ने बताया कि नगर निगम सोया हुआ है। जनता की कोई परवाह नहीं है। जनता को मरने के लिए छोड़ दिया गया है। नगर निगम में फोन करते हैं तो कॉल रिसीव नहीं होता हैं। सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इशाक ने कहा कि गंदे पानी की आपूर्ति से कई बच्चे बीमार हो गए हैं, जिनका इलाज अलग-अलग स्थानों पर चल रहा है।

समस्या का समाधान जल्द से जल्द नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। नगर निगम के अधिकारी एवं पुलिस फोर्स द्वारा समझाए जाने के बाद लोग शांत हुए। मोहल्ले में तीन-चार टैंकर पानी पहुंचा दिया गया है और यह भी आश्वासन दिया गया है कि पानी की कमी नहीं होने दी जाएगी। 2 दिन में समस्या का समाधान करने का आश्वासन मिला है। इस अवसर पर वार्ड नंबर 57 के पार्षद शाहिद मलिक, पार्षद नईम अख्तर, पार्षद आशु, जावेद मलिक आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें