त्योहारी सीजन है। घर-घर रंगाई पुताई का काम चल रहा है। साफ सफाई हो रही है। मगर अलीगढ़ स्मार्ट सिटी के मुहल्ले घुड़िया बाग और मानिक चौक के नलों में पिछले एक महीने से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। इधर उधर शिकायतें करके थक चुके यहां के लोगों ने अब पीएमओ आफिस तक अपनी बात रखी। वहां से यूपी के सचिव को लिखा गया है कि तत्काल कार्रवाई की जाए।
त्योहारी सीजन चल रहा है। नवरात्र में भी साफ पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे इलाके में बीमारियां भी फैल रही हैं। शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।- निर्वेश कुमार गुप्ता, बंबई वाला पेच
विज्ञापन
घरों में पाइप लाइन से पहुंच रहा गंदा पानी किसी भी उपयोग में नहीं आता। पानी से बदबू भी आती है। इन इलाकों में ज्यादातर लोगों को पेट दर्द की समस्या है।- शालिनी, बंबई वाला पेच
इस समय लोग अपने घरों में साफ सफाई कर रहे है। दशहरा है और फिर दीपावली है। लेकिन पानी को साफ पानी नहीं मिल पा रहा है। स्थिति यह है कि अब तो नहाने के लिए भी बाहर से पानी मंगाते हैं। नगर निगम में शिकायत करने पर भी सुनवाई नहीं होती।- अदिति गुप्ता, घुड़िया बाग
इलाके में बहुत पुरानी पाइप लाइन पड़ी हैं, जिन्हें बदला नहीं गया है। लीकेज होने के कारण गंदा पानी घरों में पहुंच रहा है।- उर्मिला देवी, बंबई वाला पेचविज्ञापन
शुद्ध पेयजल आपूर्ति के सभी प्रयास किए जा रहे हैं। पुरानी पाइप लाइनों को बदला जा रहा है। मानिक चौक और घुड़िया बाग की पाइप लाइनों को शीघ्र चेक कराया जाएगा। लीकेज की समस्या को दूर कराया जाएगा।- विनोद कुमार सिंह, नगर आयुक्त