फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः जिला अस्पताल में गंदगी...डीएम ने लगवाई झाड़ू  

Tue, 21 Dec 2021 01:22 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम सेल्वा कुमारी जे. को सोमवार को जिला मलखान सिंह चिकित्सालय के निरीक्षण में तमाम अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं। इसको लेकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए अधीनस्थों को अल्टीमेटम दिया है। ब्लड बैंक के पास बने सभागार में गंदगी के ढेर लगे मिले। इस पर उन्होंने सफाई कर्मियों को बुलवाकर अपने सामने झाडू लगवाई। उन्होंने नियमित साफ-सफाई के साथ ही व्यवस्थाओं में सुधार के लिए सीएमओ व प्रभारी सीएमएस को निर्देशित किया। 
विज्ञापन




जिलाधिकारी जिस वक्त वहां पहुंची तो दिव्यांगजन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदकों की लंबी कतारें लगी हुई थीं, जबकि प्रमाण पत्र बनाने के लिए कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। इस पर उन्होंने सीएमओ से नाराजगी जताई। सीएमओ ने डॉ. आनंद कुमार उपाध्याय ने बताया कि सीएमएस अवकाश पर हैं। डॉ. केपी सिंह प्रभारी सीएमएस का चार्ज देख रहे हैं।



हरेक सोमवार को दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र बनाने के लिए पैनल बैठता है। आवेदनों व दस्तावेजों की जांच के बाद डाक्टरों का पैनल दिव्यांगता की जांच कर प्रमाण पत्र जारी करता है। डीएम ने सीएमओ व प्रभारी सीएमएस को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के अलावा डाक्टरों की कमी को दूर करने को आईएमए से सहयोग लेने को कहा है। डीएम ने जिला दिव्यांगजन एवं सशक्तीकरण अधिकारी को प्रत्येक सोमवार को जिला अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें