फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: खाटू श्याम के लिए इगलास होकर सीधी बस शुरू

Mon, 22 Dec 2025 02:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
खाटू श्याम के लिए इगलास होकर अलीगढ़ से सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू हो गई है। राजस्थान के लोहगढ़ डिपो की एक बस प्रतिदिन शाम साढ़े चार बजे इगलास से खाटू श्याम के लिए रवाना होगी। महिला यात्रियों को किराये में खासी छूट है।
विज्ञापन

इगलास स्थित रोडवेज बस स्टेशन में लोहगढ़ डिपो के बुकिंग प्रभारी कल्यान सिंह ने बताया कि लोहगढ़ डिपो की यह बस प्रतिदिन अलीगढ़ के मसूदाबाद बस स्टैंड से दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे चलेगी। इगलास से शाम साढ़े चार बजे खाटू श्याम के लिए रवाना होगी। इस बस में पुरुष यात्रियों के लिए किराया 468 रुपये जबकि महिला यात्री के लिए किराया 318 रुपये निर्धारित है। बताया कि यात्री बस छूटने से एक घंटा पहले तक मोबाइल नंबर 9520060646 पर कॉल करके भी अपनी सीट सुरक्षित करा सकते हैं। यह बस रात में करीब एक बजे तक खाटू श्याम पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें