फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स में दीपेश ने जीता कांस्य पदक

Fri, 13 Mar 2026 02:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स में पदक जीतने वाले दीपेश कुमार। स्रोत : स्वयं - फोटो : samvad
विज्ञापन
गांव नगला विशी निवासी पैरा एथलीट दीपेश कुमार ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय पटल पर जिले का मान बढ़ाया है। नई दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्रीक्स में दीपेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। उनकी इस सफलता से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

दीपेश कुमार एफ -55 श्रेणी में जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) के माहिर खिलाड़ी हैं। दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दुनिया भर के दिग्गज एथलीटों ने हिस्सा लिया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच दीपेश ने अपने सटीक निशाने और तकनीक के दम पर तीसरा स्थान प्राप्त कर देश की झोली में कांस्य पदक डाला।
एक छोटे से गांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का दीपेश का सफर संघर्षों से भरा रहा। शारीरिक चुनौतियों और सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी। दीपेश ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और कोच के मार्गदर्शन को दिया है। उन्होंने कहा कि मेरा सपना भारत के लिए बड़े मंचों पर स्वर्ण पदक जीतकर अपने गांव और देश का नाम रोशन करना है। दीपेश की जीत की खबर जैसे ही गांव नगला विशी पहुंची तो लोग एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें